हल्द्वानी की इस नन्ही सी बच्ची ने कमाल कर दिखाया है. वो भी अपनी नॉलेज से. इस बच्ची ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि दुनिया की रिकॉर्ड वाली किताब में इसका नाम दर्ज हो गया है. अपनी मां की गोद में बैठ कर तोतली सी ज़ुबान में उनके सवालों के जवाब दे रही इस नन्हीं बच्ची ने अपनी नॉलेज से दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
19 महीने की बच्ची का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम, 1 मिनट 40 सेकेंड में 25 सवाल का जवाब
