उत्तराखंड में आज बिगड़ने वाला है मौसम, इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Spread the love

उत्तराखंड में 23 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. केदारनाथ और बद्रीनाथ की चोटियों पर बर्फ गिर सकती है. मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ेगी. 24 फरवरी को भी ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा-बर्फबारी की संभावना है.