पहाड़ों पर पहुंची शहरों वाली धुंध, सर्दियों में जल रहे जंगल…अल्मोड़ा में ये कैसी आफत, जानें कितना खतरनाक

Spread the love

पहाड़ों में कभी समय पर धूप निकलती थी और धुंध केवल शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब बदलते मौसम का असर यहां भी साफ दिखने लगा है. जंगलों की बढ़ती आग और प्रदूषण से ग्रामीणों को बाहर के काम करते समय स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जो पहाड़ कभी अपनी साफ-सुथरी हवा, समय पर निकलने वाली धूप और हरे-भरे जंगलों के लिए जाने जाते थे, वहां के हालात डरावने हो गए हैं. अब सर्दियों में भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. किसान भी चिंतित हैं, क्योंकि फसलों पर भी इसका असर पड़ रहा है. पहाड़ों में फैलती धुंध और बदलता मौसम चेतावनी बन चुका है.