ओडिशा- सड़क हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत:3 घायल, गश्त करते पुलिस वाहन को ट्रेलर ने टक्कर मारी, CM देंगे 5 लाख का मुआवजा

Spread the love

ओडिशा के झारसुगुड़ा में पुलिस की बोलेरो को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा रविवार सुबह 4 बजे झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के पास हुआ। पुलिसकर्मी गश्त पर निकले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस बोलेरो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके कारण घायल पुलिसकर्मी उसी में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला था। वहीं, हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख जताया। उन्होंने मृतकों के लिए 5 लाख रुपए के मुआवजे का एलान किया। घायलों की भी हालत नाजुक पुलिस ने बताया है कि जिनकी मौत हुई है, उनमें सशस्त्र पुलिस बल रिजर्व (APR) कॉन्स्टेबल काशीराम भोई, देबदत्त सा, ड्रिल SI निरंजन कुजूर, हवलदार लिंगराज धुरुआ और होमगार्ड जवान भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं। घायलों में दुबराज मिरिग, आकाश नायक और राजीव भारसागर का नाम है। तीनों का झारसुगुड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। झारसुगुड़ा एसपी गुंडाला राघवेंद्र के मुताबिक ट्रेलर ड्राइवर हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। ………………… ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:दावा- कार 150kmph की स्पीड में थी दिल्ली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय हेम शंकर (25) की मौत हो गई। हादसा सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास हुआ। टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी खबर पढ़ें…