गुरुग्राम में रिटायर्ड आर्मी जवान ने किया सुसाइड:लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, KR मंगलम यूनिवर्सिटी में करता था नौकरी

Spread the love

गुरुग्राम जिले के खेडला गांव में रविवार को एक रिटायर्ड आर्मी जवान ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खेडला के कृष्ण (42 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद सोहना स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक रूप से परेशान था। सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी रविवार को घरेलू कलह के चलते उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिजन उन्हें सोहना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सुखपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस घटना से परिवार में गहरा दुख है।