हिसार में 3 महीने बाद कैश-जेवर लेकर बहू फरार:पहली पत्नी के मायके जाने के बाद दूसरी लाया था, कोर्ट से एग्रीमेंट करवाया

Spread the love

हिसार जिले के 12 क्वार्टर इलाके से बहू तीन महीने बाद घर से जेवर और कैश लेकर फरार हो गई। इस संबंध में सास ने हिसार एसपी को लिखित में शिकायत दी है। पीड़ित सास कांता ने बताया कि उसका बेटा अजय दिव्यांग है और शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी मायके में रहती है। दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी संभालना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान शिव नगर की सुमन ने उसे भरोसा दिलाया कि वह किसी जरूरतमंद महिला को अजय के साथ रिलेशनशिप में रखवा देगी, जो बच्चों की देखभाल भी करेगी। इसके बदले सुमन ने 50 हजार रुपए और एक जोड़ी चांदी की पाजेब की मांग की। कांता के मुताबिक, रकम देने के बाद सुमन उसे बिहार के बेतिया जिले की रहने वाली राजनंदिनी से मिलवाकर लाई, उसी दिन सुमन और नीलम ने अजय के साथ कोर्ट में सहमति से साथ रहने के कागजात तैयार करवाए और राजनंदिनी को कांता के घर भेज दिया। करीब तीन महीने बाद राजनंदिनी घर से फरार हो गई। पहले भी 12 लोगों को इस तरह फंसाया पीड़िता का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि सुमन और नीलम पहले भी 10 से 12 लोगों को इसी तरह राजनंदिनी के जरिए फंसा चुकी हैं। 24 दिसंबर को जब वह बाजार गई हुई थी, तब राजनंदिनी घर से फरार हो गई। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। कुछ दिनों बाद कांता ने राजनंदिनी को सुमन और नीलम के साथ न्यायालय परिसर में देखा। विरोध करने पर दोनों महिलाओं ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शहर में बहू दिलाने का गिरोह सक्रिय कांता का कहना है कि शहर में एक गिरोह सक्रिय है, जो जिन युवकों की शादी नहीं हो पाती, उन्हें बहू दिलाने का झांसा देकर ठगता है। महिला कुछ दिन साथ रहती है और फिर मौका पाकर फरार हो जाती है। कांता ने बताया कि गिरोह की तीन महिलाओं ने उसके दिव्यांग बेटे के लिए सहमति संबंध में महिला रखने का झांसा देकर 50 हजार रुपये और चांदी की पाजेब हड़प ली। तीन महीने बाद महिला घर से फरार हो गई। पूरे मामले से एसपी को अवगत करवाया मामले में कांता ने एसपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कांता ने कहा कि बेटे अजय के साथ रिलेशनशिप के कागज तैयार करवा कर रहने वाली राजनंदनी पहले भी कई लोगों के साथ रह चुकी है इसी तरह से। इससे पहले खरड़ गांव के युवक से भी कोर्ट मैरिज की थी। उनके साथ जो हुआ, वह किसी और परिवार के साथ न हो। इसी उद्देश्य से उन्होंने एसपी को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।