इन 7 पवित्र पौधों से घर बनेगा शुद्ध और शांत, तो वहीं चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा

Spread the love

पिथौरागढ़: वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है. तुलसी पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा लाती है, जबकि मनी प्लांट समृद्धि का प्रतीक है. स्नेक और स्पाइडर प्लांट वातावरण शुद्ध करते हैं. ज़ेड प्लांट, घोस्ट प्लांट और कलानकोई घर में शांति, संतुलन और खुशहाली का माहौल बनाने में मदद करते हैं.