उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में लो-लैटिट्यूड वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण आज हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इस वजह से मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को रतलाम में बारिश भी हुई है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के 5 जिलों में भी मंगलवार को बारिश हुई। आज सुबह से जयपुर में बारिश-ओलावृष्टि हो रही है। आज 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हो सकती है। उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़ समेत मध्य और दक्षिण भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान 30°C पहुंचा है। अगल 2 दिन मौसम का हाल 19-20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी समेत पंजाब चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 2 सिस्टम के असर से बदलेगा मौसम, राज्य के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम में बदलवा आया है। इस वजह से मिनिमम तापमान में बढ़ोतरी आई है। राज्य के 22 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को रतलाम में बारिश भी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य के 13 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, जयपुर में ओले गिरे; दिन और रात के तापमान में गिरावट वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण राजस्थान के मौसम में बदलाव हुआ। जयपुर में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। आज 13 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी। नागौर में ओले भी गिरे थे। मौसम के इस बदलाव अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, 3300 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें…
MP-राजस्थान, पंजाब समेत हरियाणा में बारिश का अलर्ट:हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आज से बर्फबारी; कई राज्यों में दिन का पारा 30°C के पार
