UP में कांग्रेस सांसद समेत 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट:विधानसभा घेरने का ऐलान किया, अजय राय बोले- आज बैरिकेडिंग टूटेगी

Spread the love

यूपी कांग्रेस ने मनरेगा और शंकराचार्य मुद्दे को लेकर लखनऊ में विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। इस समय विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया गया है। 2 ट्रकों में भरकर पीएसी के जवान पहुंचे हैं। इसके अलावा, चार थानों की फोर्स तैनात की गई है। बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया और लौटा दिया। हालांकि, प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी पुलिस को चकमा देकर लखनऊ आ रहे हैं। रायबरेली में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया। इसके बाद जमकर नोकझोंक हुई। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा- आप घर के अंदर फोर्स लेकर घुस गए। बच्चे डर गए। आप भाजपा के नाम पर गुंडई कर रहे हैं? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है- पुलिस हमें रोक नहीं पाएगी। आज बैरिकेडिंग टूटेगी। MGNREGA खत्म करने की योजना, महिलाओं, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर का अपमान, दाल मंडी जैसे बाजारों को बर्बाद करना…इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि 1 साल पहले विधानसभा घेराव करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। अजय राय ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन्हें पीटा था। बेहोशी की हालत में हमारे कार्यकर्ता प्रभात को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तस्वीरें देखिए- कांग्रेस के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….