MP में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट:नए सिस्टम की वजह से बदलेगा मौसम; पारे में बढ़ोतरी होगी

Spread the love

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मध्य प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। IMD (मौसम केंद्र), भोपाल ने 18 और 19 फरवरी को प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दिन और रात का टेम्पेरेचर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल और सागर के 8 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले शामिल हैं। इनसे जुड़े जिलों में बादल रहेंगे। बारिश हुई तो फरवरी में ऐसा तीसरी बार होगा
यदि मौसम बदलता है तो फरवरी में तीसरी बार बारिश का दौर रहेगा। इससे पहले फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। अभी भी सिस्टम एक्टिव, लेकिन असर नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में भी एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, लेकिन इसका पहाड़ी राज्यों में ही असर है। वहां बर्फबारी हो रही है। एमपी में कहीं-कहीं हल्के बादल जरूर है। 16 फरवरी से नया सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसमें एमपी भी शामिल हैं। अभी रात में ही सर्दी का दौर
वर्तमान में प्रदेश में हल्की सर्दी का दौर ही जारी रहेगा। रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। वहीं, रात में 30 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की रात में पचमढ़ी में ही पारा 9.4 डिग्री रहा। बाकी शहरों में पारा 10 डिग्री से ज्यादा ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 14.2 डिग्री, इंदौर में 13.6 डिग्री, ग्वालियर में 12.8 डिग्री, उज्जैन में 15.7 डिग्री और जबलपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटनी के करौंदी, सतना के चित्रकूट, शहडोल के कल्याणपुर, छतरपुर के नौगांव और रीवा में ही तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम MP के पांच बड़े शहरों में फरवरी का मौसम… भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, दिन गर्म भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है।
इंदौर में बारिश का ट्रेंड नहीं फरवरी में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2014 और 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है।
ग्वालियर में कड़ाके की ठंड ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड रहता है। इसकी वजह यहां सीधे उत्तरी हवाएं आना है। 4 फरवरी 2018 की रात में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019, 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे ही रहा। पिछले साल ग्वालियर में बारिश भी हुई थी। इस बार यहां फरवरी के पहले ही दिन बारिश का दौर रहा है।
जबलपुर में भी बदला रहता है मौसम जबलपुर में भी मौसम बदला रहता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहता है, जबकि रात में तापमान न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहता है। यहां फरवरी में बारिश का भी ट्रेंड है। 10 में से 6 साल यहां बारिश हो चुकी है। उज्जैन में गर्मी, बारिश और ठंड का दौर उज्जैन में गर्मी और ठंड के साथ बारिश भी होती है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है, जबकि रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया जाता है। उज्जैन में फरवरी महीने में बारिश का ट्रेंड कम ही है।