हरियाणा में दिन का पारा चढ़ा, कल रात बदलेगा मौसम:12 जिलों में 25 डिग्री पार; 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से ऊपर

Spread the love

हरियाणा में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है और यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक चल रहा है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस भिवानी में रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, न्यूनतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, हालांकि रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
आईएमडी के अनुसार आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। किसानों को फसलों में हल्की सिंचाई और कीट प्रबंधन पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
12 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर
राज्य के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इनमें अंबाला (25.0), हिसार (27.0), नारनौल (27.0), भिवानी (26.0), भिवानी (28.1), फरीदाबाद (28.0), गुरुग्राम (25.7), करनाल (26.3), महेंद्रगढ़ (27.2), नूंह (27.7), रोहतक (25.7) और सिरसा एडब्ल्यूएस (26.5) शामिल हैं। जींद (24.8) और पानीपत (23.4) जैसे जिलों में तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर
रात के तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें अंबाला (11.8), नारनौल (10.5), भिवानी (11.2), कैथल (10.7), करनाल (11.3), नूंह (11.6), पानीपत (10.2), रोहतक (10.1) सहित अन्य शामिल रहे। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस भिवानी में दर्ज किया गया।