Maha Shivaratri 2026: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के इस ज्योतिर्लिंग का करें दर्शन, ब्रह्म कुंड में स्नान से मिलेगा पुण्य

Spread the love

Jageshwar Dham Uttarakhand: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित जागेश्वर धाम, जिसे ‘देवताओं की घाटी’ कहा जाता है. 125 प्राचीन मंदिरों के इस समूह में महाशिवरात्रि का पर्व अलौकिक होता है. मान्यता है कि यह स्थान भगवान शिव की प्राचीन तपोभूमि है और यहां किया गया रुद्राभिषेक विशेष फलदायी होता है. इस पावन दिन पर जहां दिन भर जलाभिषेक का दौर चलता है, वहीं रात के चौथे पहर की पूजा भक्तों को मोक्ष का मार्ग दिखाती है. भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जागेश्वर धाम में शिवरात्रि मनाना किसी दिव्य अनुभव से कम नहीं है.