रोहतक में व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान:गैस एजेंसी के पीछे मिला शव, सुसाइड की वजह नहीं स्पष्ट

Spread the love

रोहतक जिले के कलानौर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। सूचना पाकर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक की पहचान वार्ड 11 के राजकुमार पुत्र मनफूल के रूप में हुई। राजकुमार का शव सुबह गुढ़ान मोड़ कलानौर में गैस एजेंसी के पीछे पड़ा मिला, जिसके मुंह से झाग निकल रहे थे। प्राथमिक जांच में राजकुमार द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डेड हाउस में भेज दिया। जहर खाने के पीछे का कारण नहीं स्पष्ट राजकुमार ने जहर खाकर आत्महत्या क्यों की, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी मामले में जांच कर रही है। वहीं एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूतों को एकत्रित किया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर रही है।