वृंदावन में राधा बल्लभ मंदिर के पास बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी और एक श्रद्धालु में भीषण झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग गोस्वामी ने श्रद्धालु के सिर पर बेंत से हमला कर दिया। श्रद्धालु के सिर से खून ही खून बहने लगा। श्रद्धालु की पत्नी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमला करने वाले गोस्वामी को पकड़ लिया और बांके बिहारी पुलिस चौकी भेज दिया। झगड़े का वीडियो आया सामने… रास्ते में निकलने को लेकर हुआ विवाद शनिवार को बांके बिहारी मंदिर के शयन भोग पुजारी मनोज गोस्वामी किसी काम से जुगल घाट की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ यूपी के गाजीपुर से आए श्रद्धालु कुशेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ बांके बिहारी के दर्शन कर राधावल्लभ मंदिर जा रहे थे। इस दौरान गोस्वामी का राधा बल्लभ मंदिर की सीढ़ियों वाले रास्ते के पास एक युवक से झगड़ा हो गया। तभी उधर से गुजर रहे श्रद्वालु कुशलेंद्र ने बीच-बचाव किया। तो गोस्वामी उस युवक को छोड़कर उल्टा कुशलेंद्र से ही झगड़ने लगे। विवाद ने कुछ ही मिनटों में मारपीट का रूप ले लिया। मौके पर अफरा तफरी मच गई। गोस्वामी ने बेंत से किया हमला विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि गोस्वामी मनोज ने श्रद्धालु पर बेंत से हमला कर दिया। इस हमले में एक बेंत श्रद्धालु के सिर में जा लगा। जिसके कारण श्रद्धालु के सिर से खून बहने लगा। श्रद्धालु के साथ मौजूद पत्नी उसको संभालने लगी। सिर में चोट लगने के बाद भी गोस्वामी ने श्रद्धालु पर बेंत से हमला करना नहीं छोड़ा। किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने झगड़ा कर रहे दोनों लोगों को अलग किया। पुलिस ने पकड़ा गोस्वामी इस पूरे विवाद का किसी ने वीडियो बना लिया। झगड़ा होता देख बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गोस्वामी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस कर्मी मनोज गोस्वामी को पकड़ कर बांके बिहारी पुलिस चौकी ले आए। ————— ये भी पढ़ें- ‘दामाद प्यार करता तो सास क्यों छोड़ देती’:अलीगढ़ में जीजा ने पूछा- बिहार ले जाकर शादी क्यों नहीं की, वो झूठा
मुझे दामाद के साथ भागने का पछतावा है। मैं बच्चों को छोड़कर गई थी। अब अकेले रहना चाहती हूं, मेहनत-मजदूरी करके पेट पाल लूंगी।’ ये कहना है बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागने वाली सास सपना देवी का। 10 महीने बाद वह अलीगढ़ के दादो थाने पहुंच गईं। रिश्तों के तानेबाने में उलझी सपना देवी पर दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि वो मुझे छोड़कर अब अपने जीजा देवेंद्र के साथ रहना चाहती है। पढ़िए पूरी खबर…
बांके बिहारी मंदिर के गोस्वामी ने श्रद्धालु को मारी बेंत…VIDEO:सिर से लेकर पैर तक खून ही खून, मामूली विवाद से मारपीट तक पहुंचा मामला
