हरियाणा के सिरसा में एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने दूसरे SI के खिलाफ SP को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि SI ने उसे फोन कर पहले पति के बारे में पूछा। जब उसने कहा कि पति घर नहीं है तो उनके टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। इसके बाद SI रातभर फोन कर परेशान करता रहा। दैनिक भास्कर एप की टीम ने जब उस SI से बात की तो उन्होंने कहा कि अगर मैंने कॉल करके कोई गाली दी है तो उसकी रिकॉर्डिंग या कोई सबूत दिखाएं। मुझे महिला के शिकायत देने की जानकारी नहीं है और न ही पुलिस की ओर से मेरे पास कोई फोन आया है। यदि शिकायत दी है, तो वे अपने अधिकारियों को अवगत कराएंगे। पहले जानिए महिला ने SP को शिकायत में क्या कहा… 11 फरवरी की शाम को आया फोन सिरसा में रानियां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने SP को दी शिकायत में कहा कि मेरे पति हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। 11 फरवरी को को शाम करीब 7 बजे मेरे नंबर पर फोन आया। उस व्यक्ति ने अपना परिचय दिए बिना मेरे पति के बारे में पूछा। उसे मैंने बताया कि वह ड्यूटी पर गए हुए हैं। बोला- मारकर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा महिला ने कहा कि इतना कहते ही कॉल करने वाले व्यक्ति ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने कहा कि मैं तेरे घरवाले को मार कर टुकड़े टुकड़े कर दूंगा। इसके बाद मैंने फोन काट दिया। इसके बाद वह व्यक्ति रातभर मेरे पास फोन करता रहा। रातभर फोन करता रहा, सोने नहीं दिया महिला ने आगे कहा कि उसने कम से कम 100 बार फोन किए। डर की वजह से मैंने फोन नहीं उठाया। उसने सारी रात मुझे सोने नहीं दिया। उसे बदतमीजी करते हुए मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी है। इसलिए उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला बोली- हांसी का रहने वाला है SI दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में महिला ने बताया कि मेरे पति सब इंस्पेक्टर हैं। उनकी ड्यूटी करनाल में है। वह जाट आरक्षण मामले में बनी SIT में हैं। कॉल करने वाला भी सब इंस्पेक्टर है। वह हांसी का रहने वाला है और वह भी करनाल में पोस्टेट है। कुछ समय पहले वह सिरसा की कंप्लेंट ब्रांच में था। पति को पहले से जानता है SI महिला ने कहा कि मेरे पति और आरोपी साथ काम कर चुके हैं। पिछले 7 से 8 सालों से वह एक दूसरे को जानते हैं। मेरे पति के पास एक ही मोबाइल नंबर है। वहीं उनके साथियों के पास है। SI ने कहीं से मेरा नंबर निकाल लिया और फोन करने शुरू कर दिए।
SI ने साथी पुलिसकर्मी की पत्नी को रातभर कॉल की:सिरसा की महिला बोली- पति के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी; SP को शिकायत
