फतेहाबाद में यूपी के युवक ने किया सुसाइड:मरने से पहले बनाया वीडियो; कहा- शव गांव पहुंचे तो भाई-भाभी को हाथ न लगाने देना

Spread the love

फतेहाबाद जिले में रतिया के सरदूलगढ़ कैंची स्थित आरओ कैंपर सर्विस सेंटर पर कार्यरत एक युवक ने सुसाइड कर ली। युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दी। सुसाइड से पहले युवक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने भाई और भाभी को लेकर कुछ बातें कह रहा है। यह घटना शुक्रवार अलसुबह करीब 2 बजे के बाद हुई। सूचना मिलने पर सिटी थाना रतिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया। वीडियो में युवक ने कहा है कि जब उसका शव गांव पहुंचे तो उसके भाई और भाभी को उसे हाथ न लगाने दिया जाए। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को युवक की फोन पर अपने भाई-भाभी से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। औरेया जिले का रहने वाला था युवक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के गांव मुरही निवासी आलोक राज (27) पुत्र दशरथ सिंह के रूप में हुई है। वह अपने छोटे भाई अनुराग के साथ पिछले पांच महीने से रतिया में कुलविंद्र सिंह के आरओ सेंटर पर काम कर रहा था। आलोक और उसका भाई अनुराग सेंटर के ऊपर बने कमरे में रहते थे। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सुसाइड के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ऐसे किया सुसाइड युवक ने मरने से पहले वीडियो बनाया। 14 सेकेंड के इस वीडियो में युवक सिर्फ इतना ही कह रहा है कि जब उसका शरीर गांव में जाए तो उसके भाई-भाभी को हाथ मत लगाने देना। इसके बाद युवक ने दीवार के सहारे सीढ़ी लगाई। फिर पंखे से रस्सी बांधकर फंदा बनाया। इसके बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी। छोटा भाई-शादी की चल रही थी बातचीत आलोक के पास चार-पांच दिन से उसका छोटा भाई अनुराग भी आया हुआ था। अनुराग ने बताया कि वे तीन भाई और दो बहनें हैं। उसके भाई आलोक का बड़े भाई व भाभी और भाभी के परिवारवालों से झगड़ा हो गया था। आलोक की शादी की बातचीत चल रही थी। पहले तो बड़े भाई ने कहा कि शादी करवा देंगे। मगर रात को भाई-भाभी ने शादी करवाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद नाराज होकर आलोक ने फंदा लगाकर जान दे दी।