Bageshwar Local News: बीमारी का इलाज करने वाली दवाएं अब बागेश्वर के युवाओं के लिए नशे का जरिया बनती जा रही हैं. इस गंभीर खतरे को देखते हुए औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने जिले भर में एक बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया है. कोडीन युक्त कफ सिरप और नींद की गोलियों के बढ़ते गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मेडिकल स्टोरों पर पहरा कड़ा कर दिया गया है. बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा बेचने वालों पर अब सीधे कार्रवाई होगी. जानिए कैसे आप अपने बच्चों को दवाओं के इस जानलेवा जाल से बचा सकते हैं और प्रशासन इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए क्या रणनीति अपना रहा है.
Bagesgwar News: क्या आपका बच्चा बार-बार मांग रहा है खांसी की दवा? जानें समय रहते कैसे पहचानें दवाओं की लत
