रेवाड़ी जिला नगर परिषद के जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार भुक्कल की गर्दन पर भी तलवार लटकी हुई है। निबंलन के आदेश चंडीगढ़ से दो दिन पहले जारी हुए थे। ईओ और अकाउंटेंट पर जेई को छुटि्टयों के दौरान का वेतन देने का आरोप है। जिसकी शिकायत के बाद निदेशालय ने यह आदेश जारी किए। ईओ पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता गीता भुक्कल का रिश्ते में भतीजा बताया जा रहा है। पिछले साल ली थी 4 महीने की छुट्टी जेई हैप्पी ने 2025 में चार माह का अवेतिनक अवकाश लिया था। बताया जाता है कि हैप्पी छुट्टी खत्म होने से पहले ही वापस ड्यूटी पर आ गया। जिसके लिए निदेशालय से कोई स्वीकृति नहीं ली। इसके बावजूद उन्हें दो माह का वेतन जारी कर दिया। खबर को अपडेट किया जा रहा है।
रेवाड़ी नगर परिषद के जेई और अकाउंटेंट सस्पेंड:स्वीकृत छुट्टियों का दिया वेतन, ईओ पर भी लटकी तलवार; कांग्रेस पूर्व मंत्री का भतीजा
