MBBS छात्रा के पिता बोले- बेटी सुसाइड नहीं कर सकती:कपड़े खराब थे, न उल्टी-घबराहट जैसा कुछ दिखा; भोपाल में पिछले 4 साल में ऐसे 6 केस

Spread the love

मैंने शव देखा, तो उसमें एसिड या जहर पीने के कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखे। न कपड़े खराब थे, न उल्टी-घबराहट के कोई संकेत दिखे। मौके पर एसिड बोतल तक नहीं दिखी। हमें वॉशरूम जाने भी नहीं दिया जा रहा था। कहा कि पुलिस ने सील कर दिया है। ये गंभीर आरोप भोपाल में 10 फरवरी को सुसाइड करने वाली MBBS छात्रा रोशनी के पिता वंतर सिंह ने लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी इतनी कमजोर नहीं थी कि आत्महत्या जैसा कदम उठा ले। वंतर सिंह ने कहा- हमें पीजी के वार्डन और कॉलेज प्रबंधन की दी जानकारी पर भरोसा नहीं है। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी और रोशनी की जिंदगी यू खत्म न हो। रोशनी के पिता के आरोप इसलिए भी गंभीर हैं, क्योंकि 31 जुलाई 2022 से 5 जनवरी 2026 के बीच ऐसे ही 6 ऐसे मामले एम्स, हमीदिया और निजी कॉलेज के सामने आ चुके हैं। रोशनी से पहले एम्स भोपाल के ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रश्मि वर्मा की मौत ने चौंका दिया था। उनका आत्महत्या के प्रयास के बाद करीब 24 दिन तक एम्स भोपाल में इलाज चला था। इधर, कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि स्टूडेंट्स में बीते 2 सालों में 40 डिप्रेशन के केस आए थे। हमने उन्हें बचाया है। अगर रोशनी के बारे में पता होता तो उसे भी बचा लेते। अब पढ़िए रोशनी के पिता ने क्या-क्या आरोप लगाए… फुटेज के नाम पर सिर्फ एक क्लिप दिखाई पिता वंतर सिंह ने कहा कि बेटी ने गांधी मेडिकल कॉलेज का चयन खुद किया था। पढ़ाई का दबाव था, यह वह मानती थी, लेकिन सुसाइड कर लेगी, हमें स्वीकार नहीं। जिस तरह से घटना के बाद पूरा नैरेटिव गढ़ा गया, उसमें कई विरोधाभास हैं। परिवार को जो जानकारी दी गई, वह संदेह पैदा करती है। मैंने पूरी सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की, लेकिन मुझे सिर्फ रात की एक छोटी क्लिप दिखाई गई। हमसे कहा कि पूरी फुटेज पुलिस को दे दी गई है। हमें सिर्फ इतना दिखाया गया कि बच्ची वॉशरूम की तरफ जा रही है। उसके बाद क्या हुआ, यह हमें नहीं बताया गया। जब हम गांधी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और अपनी बात रखनी चाही, तो सीनियर स्टूडेंट्स हमें ही शांत कराने लगे। हम सवाल पूछ रहे थे। उनकी तरफ से गोल-गोल जवाब दिए जा रहे थे। हमें नहीं लगता कि हमारी बेटी सुसाइड कर सकती है। पूरी घटना की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। डीने बोलीं- जानकारी मिलती तो बचा लेते
आगे GMC में यह होगा एक्शन प्लान एडमिशन से पहले हो मेंटल स्क्रीनिंग साइकोलॉजिस्ट डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी का कहना है कि मेडिकल छात्रों में बढ़ती आत्महत्याएं चेतावनी हैं। 40 से 45 प्रतिशत मामलों में पारिवारिक माहौल भी जिम्मेदार होता है। अगर परिवार जजमेंटल हो या अपेक्षाएं बहुत ज्यादा हों, तो तनाव बढ़ता है। मोबाइल मददगार भी हो सकता है और नुकसानदायक भी। ज्यादा स्क्रीन टाइम नींद खराब करता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है।
मेडिकल क्षेत्र में लगातार हो रहीं आत्महत्या रोशनी का मामला चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी आत्महत्याओं की लंबी कड़ी का हिस्सा बन गया है। एम्स भोपाल, हमीदिया अस्पताल और अन्य मेडिकल कॉलेजों में पिछले कुछ वर्षों में कई छात्र और डॉक्टर आत्महत्या कर चुके हैं। अधिकतर मामलों में वजह पढ़ाई और काम का अत्यधिक दबाव सामने आया है। साल 2022 से अब तक ऐसे 6 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। अब पढ़िए, स्टूडेंट सुसाइड के 6 चर्चित मामले यह खबरें भी पढ़ें… 1. ‘घर से लौटने पर कर रही थी सुसाइड की बातें’ भोपाल में एमबीबीएस की छात्रा रोशनी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव एक प्राइवेट पीजी के बाथरूम में मिला था। पास ही एसिड की बोतल भी पाई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एसिड से मौत की पुष्टि हुई है। पढ़ें पूरी खबर… 2. भोपाल में बाथरूम में मिला MBBS छात्रा का शव भोपाल में एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांधी मेडिकल कॉलेज की छात्रा रोशनी का शव बाथरूम में पड़ा था। पास ही एसिड की बोतल भी मिली है। रोशनी ने पिछले साल ही अक्टूबर में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। पढ़ें पूरी खबर…