पानीपत पुलिस के लिए सिर दर्द बन चुके कुख्यात बदमाश शीलू डाहर को पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस देकर डिपोर्ट करवा लिया है। अलसुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस की टीमों ने शीलू को मौके पर दबोच लिया। उसे हिरासत में लेकर एयरपोर्ट पर सभी आवश्यक कागजी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। जल्द ही पुलिस उसे पानीपत लेकर पहुंचेगी। SP भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बदमाश पर पुलिस ने इतना प्रेशर बनाया कि वो खुद यूरोप से इंडिया लौट आया। यहां आते ही उसे पकड़ लिया गया है। बदमाश की गिरफ्तारी डाल दी गई है। अब कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी सुनील उर्फ शीलू पर पानीपत, करनाल, सोनीपत व चण्डीगढ़ में आपराधिक वारदातों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। जनवरी में कराई 2 वारदातें विदेश में बैठकर शीलू, जिले में दहशत और रंगदारी का धंधा चला रहा है। जनवरी में ही शीलू ने दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 6 जनवरी को समालखा में राजेंद्र मित्तल की मिठाई की दुकान पर फायरिंग कराकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। 24 जनवरी को महराना में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम पर हमला कराया। दोनों ही वारदात में कम उम्र के युवाओं को शामिल किया गया। नाबालिगों को फंसाया
समालखा में छह जनवरी की रात को गुड मंडी स्थित मिठाई की दुकान पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों निखिल निवासी बिहौली, प्रिंस निवासी डाहर और वंश निवासी नारायणा को गिरफ्तार किया था। निखिल ने 12वीं के छात्र वंश व प्रिंस को ₹50-50 हजार का लालच देकर वारदात में शामिल किया था। 24 जनवरी को हुई वारदात में भी एक नाबालिग को शामिल किया गया था।
पानीपत का कुख्यात बदमाश शीलू डाहर गिरफ्तार:यूरोप से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा; जनवरी में कराई थी 2 वारदातें
