स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बड़ा मामला सामने आया है। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रयागराज के जिला अदालत में शंकराचार्य के खिलाफ वाद दाखिल किया है। उन्होंने शंकराचार्य के शिविर में यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में 8 फरवरी को स्पेशल कोर्ट पास्को में दो नाबालिग बच्चों की पेशी भी कराई गई है। इसके बाद कोर्ट की तरफ से शंकराचार्य को नोटिस भेजी गई। शंकराचार्य के वकील ने 10 फरवरी को जवाब दाखिल किया है। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए आशुतोष महाराज पर आरोप लगाए हैं। अब 20 फरवरी को कोर्ट में दोनों पक्षों के वकील पेश होंगे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज FIR के आदेश या फिर वाद को रद्द भी कर सकते हैं। जानिये आशुतोष महाराज ने क्या आरोप लगाए आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के मुख्यवादी, पक्षकार भी हैं। उन्होंने शंकराचार्य के विवाद के बाद पुलिस कमिश्नर, प्रशासन को भी लेटर भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर वाद दाखिल किया है। माघ मेले में मौनी अमावस्या पर पुलिस ने शंकराचार्य की पालकी रोकी थी अब अविमुक्तेश्वरानंद के बारे में जानिए ज्योतिष्पीठ का पूरा विवाद जानिए ——————————
ये खबर भी पढ़ें…
अविमुक्तेश्वरानंद बोले-योगी मुख्यमंत्री या महंत में से एक पद छोड़ें:सीएम खलीफा जैसे, भगवा पहनने वाला मीट का व्यापार नहीं कर सकता प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों काशी में हैं। यहां शंकराचार्य एक बार फिर खुलकर बोले। उन्होंने कहा- योगी खलीफा जैसे हैं। वह सीएम की कुर्सी छोड़ दें या फिर महंत का पद। योगी को असली हिंदू साबित करने के लिए मैंने 40 दिन दिए थे। 10 दिन बीत गए, अब उनके पास 30 दिन बचे हैं। पढ़िए पूरी खबर
‘शंकराचार्य के शिविर में बच्चों का यौन शोषण होता है’:आशुतोष महाराज ने प्रयागराज कोर्ट में दाखिल किया वाद, 2 नाबालिग बच्चों की हुई पेशी
