सिरसा में एक युवती की बॉयफ्रेंड ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने गर्लफ्रेंड की ही चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोनों के शव युवती के रूम से बरामद हुए। युवती के गले पर उंगलियों के गहरे निशान मिले हैं। उसका शव बेड पर पड़ा हुआ था। जांच में पता चला है कि युवती ऑर्केस्ट्रा में डांसर थी और पिछले तीन महीनों से सिरसा में किराए के कमरे में रह रही थी। उसके साथ दो अन्य लड़कियां भी रहती थीं, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सिटी थाना पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों को घटना की सूचना दी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला… दोनों के फोन जांच के लिए भेजे घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिरसा सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। पुलिस को घटनास्थल से सोनम का फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने सुनील और सोनम दोनों के फोन को कब्जे में लेकर साइबर एक्सपर्ट के पास भेज दिया है। थाना प्रभारी बोले- जांच कर रहे सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस पता लगा रही है कि दोनों में किस बात को लेकर कहासुनी हुई और ये एक-दूसरे को कब से जानते थे।
सिरसा में गर्लफ्रेंड का मर्डर कर किया सुसाइड:पहले युवती का गला दबाया, फिर चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाई
