हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में कुलपति का विरोध:भाषण के दौरान युवाओं ने लहराए पोस्टर, वीसी बोले-कुछ लोग माहौल खराब कर रहे

Spread the love

हरियाणा के हिसार जिले की चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति लगातार विवादों में घिरते जा रहे हैं। आज मंगलवार को युवा उत्सव के कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों ने कुलपति के भाषण का बहिष्कार कर दिया और काले कपड़े पहनकर पोस्टर लहराए। इस दौरान छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी भी की। खास बात यह रही कुलपति भाषण के दौरान सिर झुकाए रहे और छात्रों की तरफ देखा तक नही। छात्रों ने पोस्टर लहराकर छात्राओं पर शोषण, छात्रों पर लाठीचार्ज, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की बहाली, विद्यार्थीयों पर दर्ज फर्जी केस, डिविजनल कमिश्नर की रिपोर्ट लागू न होने जैसी कई मांगों को उठाया। छात्रों ने वी वांट जस्टिस के नारे भी लगाए। इस बारे में एचएयू के कुलपति बीआर काम्बोज ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा कि पूरा ईवेंट शानदार रहा है। बच्चे पॉजिटिव एनर्जी के साथ लगे हुए हैं। कुछ लोग हैं जो कैंपस के माहौल को लगातार बिगाड़ने का प्रयास लगातार करते हैं मगर हम अपना काम कर रहे हैं। छात्रों का विरोध और वीसी की प्रतिक्रिया…
छात्रों को समझाते नजर आई फैकल्टी युवा उत्सव के दौरान कुलपति के भाषण के दौरान अधिकतर छात्र उठकर चले गए। कुलपति के सामने ग्राउंड खाली नजर आया। वहीं विरोध करने वाले छात्र हाथ में पोस्टर लेकर कुलपति के सामने दीवार पर खड़े हो गए। इस दौरान कुलपति ने उनको देख लिया और पूरा भाषण सिर झुकाए ही पढ़ते रहे। इस दौरान वहां खड़ी फैकल्टी छात्रों से ऐसा नहीं करने के लिए मनाती रही, मगर छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी। कुलपति के कार्यक्रम से जाने के बाद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय परिसर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। छात्रों ने चेतावनी दी, कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। छात्रों के विरोध की 3 तस्वीरें…