हरियाणा के यमुनानगर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार दोपहर को कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। किसान टूटे हुए हाईवे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। रोडवेज की 6 बसें भी जाम में फंसी हुई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में, SDM विश्वनाथ और DSP आशीष चौधरी भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश शुरू की। किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक सड़क की मरम्मत का ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना और हाईवे जाम जारी रहेगा। इसके बाद उन्होंने सड़क पर बैठकर ही लंगर खाया। धरने की तस्वीरें… हाईवे जाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
यमुनानगर में सहारनपुर हाईवे जाम किया:गड्ढों के विरोध में धरने पर बैठे किसान, सड़क पर बैठकर लंगर खाया
