शराब पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:फरीदाबाद में दोस्त संग कर रहा था मस्ती; बात बिगड़ी तो ताबड़तोड़ 7 वार कर ली जान

Spread the love

हरियाणा के फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप दोस्त पर ही लगा है, जिसने पहले युवक को शराब पार्टी करने के लिए बुलाया और फिर चाकू से वार कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के वक्त कुछ युवक और भी थे, जो वारदात के बाद फरार हो गए। मृतक के शरीर पर चाकू के सात वार करने के निशान मिले है। मृतक की पहचान गिरदावर कॉलोनी निवासी जय सिंह (30) के रूप में हुई है। हत्यारोपी का नाम सौरभ बताया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैस हुई वारदात… गहरे दोस्त और एक ही गली के रहने वाले
पुलिस से मिली के अनुसार, सौरभ और जय सिंह गहरे दोस्त थे और एक ही गली के रहने वाले थे। दोनों को साथ उठना बैठना था। घूमने फिरने भी साथ ही आते जाते थे। सोमवार की देर शाम को सौरभ ने जय सिंह को शराब पार्टी के लिए गिरदावर कॉलोनी के एक खाली ग्राउंड में बुलाया था। शराब पी, मामूली विवाद ने झगड़े का रूप लिया
पुलिस के मुताबिक, गिरदावर कॉलोनी में पहुंचने के बाद दोनों ने शराब पी। कुछ और युवक भी इनके साथ वहां शराब पार्टी कर रहे थे। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गया। जय सिंह और सौरभ में मारपीट हो गई। चाकू से किए गए 7 वार, मौके पर मौत
आरोप है कि सौरभ ने जय सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण जय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मुख्य आरोपी सौरभ की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी सौरभ समेत अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।