जींद पुलिस के सब इंस्पेक्टर के इंजिनियर बेटे पर FIR:दहेज में 10 लाख कैश-लग्जरी कार मांगी; पत्नी-बेटी को घर से निकाला, ससुर ने दिखाई धौंस

Spread the love

जींद जिले में एक बार फिर ‘खाकी’ के साये में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीआईए जींद में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर के बेटे ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह गुरुग्राम में एक कंपनी में इंजीनियर है। दूसरी औरत से उसके अवैध संबंध हैं। उससे दहेज में 10 लाख रुपए कैश-एक लग्जरी कार की डिमांड की जा रही है। ससुर भी उसे पुलिस की धौंस दिखा रहा है। जींद के ललित खेड़ा गांव की रहने वाली अंजू रानी ने महिला थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2021 को ईक्कस गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार, शादी में उसके पिता ने करीब 45 लाख रुपए खर्च किए थे। इसमें 7 लाख रुपए नकद, 20 तोला सोना और अन्य घरेलू सामान दिया गया था। SI ससुर पर लगाए धौंस दिखाने के आरोप आरोप है कि शादी के महज 15 दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज और ‘फॉर्च्यूनर’ गाड़ी की मांग को लेकर उसे ताने देने लगे और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। संदीप के पिता जगमाल सिंह ढुल जींद पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) हैं। विवाहिता का कहना है कि वे अपनी पद और पावर का धौंस दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी देते हैं। बोली- गुरुग्राम में पति के दूसरी महिला से संबंध शिकायत में अंजू ने बताया कि उसके पति संदीप गुरुग्राम की एक कंपनी में इंजीनियर हैं। वहां उसका किसी अन्य युवती के साथ अवैध संबंध है। इसका पता चलने पर जब उसने (अंजू) ने इसका विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया। 10 लाख रुपये और फॉर्च्यूनर की मांग
शिकायत के मुताबिक, उसके पति व ससुरालियों ने उससे जींद के सेक्टर में मकान खरीदने के लिए 10 लाख रुपए नकद और एक लग्जरी गाड़ी की मांग जारी रखी। मांग पूरी न होने पर 28 फरवरी 2025 को आरोपियों ने अंजू और उसकी तीन साल की बेटी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसका पूरा ‘स्त्रीधन’ (जेवर और कीमती सामान) अपने कब्जे में रख लिया। करीब एक साल से वह अपने मायके में रह रही है। बीच-बचाव के लिए पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा और दहेज का सामान वापस करने से भी इनकार कर दिया। आपसी बातचीत में नहीं निकला समाधान महिला थाना जींद की प्रबंधक अफसर एसआई मोनिका ने बताया कि ‘समझौता सदन’ में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। शिकायतकर्ता अपने ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। पुलिस ने इस पर आगे की कार्रवाई शुरू की। महिला थाना SI मानिका के अनुसार… प्राथमिक जांच और काउंसलिंग के आधार पर पति संदीप के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और धमकी देने की धाराओं (115, 316(2), 351(2), 85 BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ससुर, सास और ननद की भूमिका की जांच जारी है; यदि उनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शादी से लेकर FIR तक का टाइमलाइन