आगरा में गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी की मां और सोतेले बाप को भी हिरासत में लिया है। आरोपी सनी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा। वह कहता रहा कि सोनाली ने फंदे से लटककर सुसाइड किया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सनी ने कहा- मैंने ही सोनाली को गला दबाकर मार डाला। इसके बाद किराये पर थार लेकर आया। उसी थार में डालकर यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंक दिया। सनी ने कहा- मैं सोनाली को सेक्स रैकेट में धकेलना चाहता था। लेकिन वह इसमें जाना नहीं चाहती थी। मुझे डर था कि कहीं सोनाली मेरे बारे में लोगों और पुलिस न बता दे, इसीलिए मैंने उसकी हत्या कर दी। पूरा मामला का है। अब जानिए पूरा मामला…. सोनाली शादी की जिद करती थी डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि सनी ने पूछताछ में बताया कि वह मूलरूप से कानपुर का रहने वाला है। सनी ने कहा- कानपुर से मेरा परिवार महोबा में शिफ्ट हो गया था। वहां पर सोनाली से मेरी मुलाकात हुई। हमारी बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे हमारी दोस्ती प्यार में बदल गई। सनी ने कहा- इसके बाद मैं सोनाली को लेकर दिल्ली चला गया। सोनाली और मैं एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहना लगा। सोनाली मुझसे शादी करने की जिद करती थी। मगर, मैं शादी नहीं करना चाहता था। सेक्स रैकेट से जुड़ा था सनी आरोपी सनी ने कहा- मैं दिल्ली में चल रहे एक सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ था। मैं सोनाली से भी देह व्यापार में करना चाहता था। लेकिन वह ऐसा करने से मना करती थी। सोनाली कई बार धमकी दे चुकी थी वह सभी को बता देगी कि मैं सेक्स रैकेट से जुड़ा हूं। सनी ने कहा- मुझे डर था कि कहीं सोनाली मेरे बारे में सभी को बता न दे। इसलिए मैंने बुराड़ी में सोनाली की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद किराये पर एक थार गाड़ी लेकर आया। इसी गाड़ी में रात में सोनाली को डालकर उसे ठिकाने लगाने् के लिए निकल पड़ा। मैंने सोचा था कि यमुना एक्सप्रेसवे पर बीच में यमुना नदी पड़ेगी, उसी में शव को फेंक दूंगा। लेकिन मुझे कोई नदी नहीं मिली। ऐसे में मैंने यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे ही शव फेंक दिया। इशके बाद वापस दिल्ली लौट गया। मुझे लगा कि पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाएगी। सनी ने कहा- दिल्ली से पंजाब जाने का प्लान था। लेकिन पुलिस ने पहले ही मुझे पकड़ लिया। आरोपी की मां और सौतेल पिता को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उन्होंने भी शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी। अब पूरा मामला पढ़िए…. 6 फरवरी को यमुना एक्सप्रेसव पर मिली थी लाश 6 फरवरी को दोपहर में साढ़े 3 बजे बकरी चराने वाले ग्रामीण यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 148 के पास पहुंचे। यहां सौरई गांव के पास नाली में कंबल पड़ा देखा। वहां से बदबू आ रही थी। नजदीक जाकर देखा तो डेडबॉडी पड़ी थी। ग्रामीणों ने एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रहे गार्डों और पुलिस को सूचना दी। करीब 4 बजे डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह और एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए। केस को सुलझाने के लिए AI से मदद ली पुलिस ने शव को नाली से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आसपास तलाश भी की गई, लेकिन मृतका की पहचान से संबंधित कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने केस को सुलझाने के लिए AI से मदद ली। महिला के चेहरे को AI से रीडेवलप किया। फोटो बनने के बाद सभी थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। 24 घंटे में ही रिजल्ट आने लगे। मरने वाली महिला की पहचान महोबा के सोनाली (25) के रूप में हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने हत्या की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड सनी को गिरफ्तार किया। गर्लफ्रेंड की हत्या की, चेहरा बिगाड़कर शव फेंका:आगरा पुलिस ने AI से बनाई तस्वीर, 24 घंटे में हुई पहचान आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 6 फरवरी को हत्या कर महिला की लाश फेंकी गई थी। हत्या के बाद उसके गले और चेहरे को बिगाड़ दिया गया। पुलिस ने केस को सुलझाने के लिए AI से मदद ली। महिला के चेहरे को AI से रीडेवलप किया। फोटो बनने के बाद सभी थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। पढ़ें पूरी खबर….
गला दबाकर की थी सोनाली की हत्या:बॉयफ्रेंड पुलिस को करता रहा गुमराह, मां और सौतेले पिता भी पकडे़
