बिजली बिल से चाहिए छुटकारा? सरकार की इस योजना का उठाएं फायदा और हर महीने पाएं 300 यूनिट मुफ्त बिजली

Spread the love

Almora Local News: अगर आप भी हर महीने बिजली के बढ़ते बिल और कटौती से परेशान हैं, तो केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस योजना के तहत आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं. अल्मोड़ा के सोलर एक्सपर्ट जगदीश सिंह मशूनी का कहना है कि पहाड़ी इलाकों के लिए यह योजना सबसे बेस्ट है क्योंकि यहां धूप अच्छी मिलती है. जानिए कैसे आप सरकार से सब्सिडी लेकर अपने घर को रोशन कर सकते हैं और बिजली बिल की टेंशन हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं.