इंदौर में बैंककर्मी ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना विजय नगर में सिनर्जी अस्पताल के पास सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे की है। मृतक का नाम हेमंत पिता एसडी ब्रह्मवंशी बताया गया है। वह को-ऑपरेटिव बैंक में काम करता था। हेमंत ने अपने मकान को गिरवी रखकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ढाई करोड़ का कर्ज ले रखा था। डेढ़ साल से किश्त न चुकाने पर बैंक की टीम मकान खाली कराने पहुंची थी। बैंक के कर्मचारी मकान की पहली मंजिल पर लिखा-पढ़ी कर रहे थे, इसी दौरान हेमंत ने आत्महत्या कर ली। हेमंत के परिवार में दो लड़के, एक लड़की और मां हैं। हेमंत का बड़ा बेटा एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। उनका दूसरा बेटा वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है। बेटी पुणे में अध्ययनरत है। हेमंत अकाउंट सेक्शन में पदस्थ था। कर्ज के चलते डिप्रेशन में था
विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने कहा- हेमंत ने अपनी लायसेंसी बंदूक से सिर पर गोली मारी। वह अपने रूम में अकेला बैठा था। कर्ज के चलते काफी समय से वह डिप्रेशन में था। इलाज भी चल रहा था। बडे़ बेटे ने इसकी पुष्टि की है। टीआई पटेल के मुताबिक, कर्ज चुकाने को लेकर बैंक से कई बार नोटिस तामील हुए थे। हेमंत उसका जबाव नहीं देता था। ये खबर भी पढ़ें… जबलपुर में चौथी मंजिल से कूदा फिजियोथैरेपिस्ट, मौत जबलपुर में फिजियोथैरेपिस्ट की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के धनवंतरी नगर स्थित यश हाइट अपार्टमेंट की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। शुरुआती जांच में पुलिस को बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या करने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर…
बैंक कर्मचारी ने गोली मारकर खुदकुशी की:इंदौर में घर खाली कराने पहुंची थी टीम; मकान पर ढाई करोड़ का कर्ज था
