कैथल में 3 बच्चों के पिता की करंट से मौत:हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आई बोरिंग मशीन; साथी भी झुलसा

Spread the love

कैथल के गांव माजरा रोहेड़ा में बोरिंग मशीन पर काम करते हुए दो मजदूर 11000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा करंट लगने के कारण घायल हो गया। दोनों मजदूर दोपहर को बोरिंग मशीन लेकर गांव माजरा में पब्लिक हेल्थ द्वारा लगाए गए ट्यूबवेल को ठीक करने के लिए गए थे। ट्यूबवेल पिछले कई दिनों से था खराब ट्यूबवेल पिछले कई दिनों से खराब था। गांव के लोगों ने जैसे ही हादसे को देखा तो तुंरत इसकी सूचना राजौंद पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक व्यक्ति की पहचान गांव मानस निवासी उदय सिंह के रूप में हुई है। जिसकी उम्र करीब 48 साल है। दो अन्य साथियों के साथ काम करने गया उदय मृतक व्यक्ति के जीजा गांव किठाना निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उदय सिंह शुरू से ही बोर लगने की मशीन पर काम करता था। रविवार को भी वह अपने दो अन्य साथियों के साथ काम करने के लिए गांव माजरा रोहेडा में गया था। अचानक से उनकी मशीन की तिपाई बिजली की हाई वोल्टेज लाइन से छू गई, जिससे उदय सिंह की मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे उन्होंने बताया कि उदय सिंह के परिवार में एक लड़का व 2 लड़की हैं। बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है। वहीं अस्पताल में दाखिल घायल मजदूर जसबीर जींद के गांव मांडी का रहने वाला है, जिसकी उम्र करीब 33 साल है। उसका एक बेटा भी है। राजौंद थाना से मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी अजय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।