गुरुग्राम में फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने कार ड्राइवर को पीटा:जबरन सड़क पर घसीटा, लड़की ने की बचाव की कोशिश, ओवरटेकिंग को लेकर विवाद

Spread the love

गुरुग्राम में पॉश इलाके गोल्फ कोर्स रोड पर रोड रेज की घटना सामने आई है। शनिवार देर रात को एक फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पीछे आ रही कार के सामने अपनी कार अड़ाकर जान बूझकर रोक दिया। फॉर्च्यूनर से उतरे दो युवकों ने कार चालक को जबरन बाहर घसीटकर बीच सड़क पर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। घटना सेक्टर 42 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। मारपीट का यह पूरा वाक्या एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जो अब तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन युवक कार ड्राइवर पर मुक्के-लातों से हमला कर रहे हैं, जबकि पीड़ित युवक बचाव की कोशिश में बेबस नजर आ रहा है। लड़की ने बचाने का प्रयास किया इसी बीच फॉर्च्यूनर से उतरी एक लड़की ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और मारपीट कर रहे युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके और युवक को पंच मारते रहे। उन्होंने युवक को सड़क पर गिरा लिया और लगातार पीटते रहे। झगड़े की सही वजह पता नहीं चली गोल्फ कोर्स रोड शहर का सबसे पॉश इलाका है और यहां पर पहले भी कई रोड रेज और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभी झगड़े की वजह पता नहीं चली है। ओवरटेकिंग को लेकर यह झगड़ा भड़का या फिर इनके बीच पीछे से कहीं कोई विवाद हुआ होगा। मारपीट के बाद आरोपी फरार मारपीट के बाद आरोपी युवक अपनी फॉर्च्यूनर में बैठकर फरार हो गए, जबकि पीड़ित युवक ने सड़क से खड़े होकर अपनी कार को किनारे पर लगाया और कुछ देर बाद वह भी अपनी कार लेकर चला गया। पुलिस में नहीं दी शिकायत हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से अभी तक पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। संबंधित थाना पुलिस की तरफ से बताया गया है कि अगर कोई शिकायत आती है तो इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।