Uttarakhand Weather Live: उत्तराखंड में मौसम ने यू-टर्न लेते हुए वीकेंड पर राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. पहाड़ों पर बर्फबारी रुक चुकी है और मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा, जिससे पर्यटन और गंगा स्नान के लिए मौसम अनुकूल रहेगा. हालांकि सुबह हल्का कोहरा और रात में ठंड बनी रह सकती है.
Uttarakhand Weather Live: सुबह कोहरा, दिन में चटख धूप, उत्तराखंड में आज बेहद सुहावना होगा मौसम, जानें अपडेट
