मध्य प्रदेश में ठंड का असर एक बार फिर तेज हो गया है। शनिवार-रविवार की रात प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में भी पारे में गिरावट देखने को मिली। भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और इंदौर में 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सबसे ठंडे शहर पचमढ़ी, उमरिया और खजुराहो रहे, जहां तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़ में 8.5 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, रीवा और मलाजखंड में 9.1 डिग्री, जबकि नौगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बड़े शहरों में ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 11.2, उज्जैन का 12 और जबलपुर का 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कई जिलों में कोहरे का भी असर रहा। उज्जैन में विजिबिलिटी 1 किलोमीटर से अधिक रही, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम, मंडला और सतना में दृश्यता 2 से 4 किलोमीटर के बीच दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात की ठंड का असर बना रह सकता है। देखिए मौसम की तस्वीरें MP के पांच बड़े शहरों में फरवरी का मौसम… भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, दिन गर्म
भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 25 डिग्री के पार है।
इंदौर में बारिश का ट्रेंड नहीं
फरवरी में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2014 और 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है।
ग्वालियर में कड़ाके की ठंड
ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड रहता है। इसकी वजह यहां सीधे उत्तरी हवाएं आना है। 4 फरवरी 2018 की रात में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019, 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे ही रहा। पिछले साल ग्वालियर में बारिश भी हुई थी। इस बार यहां फरवरी के पहले ही दिन बारिश का दौर रहा है।
जबलपुर में भी बदला रहता है मौसम
जबलपुर में भी मौसम बदला रहता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहता है, जबकि रात में तापमान न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहता है। यहां फरवरी में बारिश का भी ट्रेंड है। 10 में से 6 साल यहां बारिश हो चुकी है। उज्जैन में गर्मी, बारिश और ठंड का दौर
उज्जैन में गर्मी और ठंड के साथ बारिश भी होती है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है, जबकि रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया जाता है। उज्जैन में फरवरी महीने में बारिश का ट्रेंड कम ही है। लाइव ब्लॉग के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए यहां से गुजर जाइए…
एमपी के 10 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे:पचमढ़ी, राजगढ़, उमरिया और खजुराहो सबसे ज्यादा ठंडे, कई शहरों में सुबह कोहरा
