यूपी-बिहार में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर से कम:एमपी के 11 जिलों का टेंपरेचर 10°C से नीचे, उत्तराखंड-हिमाचल में सोमवार से बर्फबारी का अनुमान

Spread the love

उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। प्रदेश में सबसे कम विजिबिलिटी 80 मीटर बहराइच में दर्ज की गई। बिहार के गोपालगंज में भी शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी जीरो रही। मधुबनी में भी घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में टेंपरेचर 10 डिग्री से रहा। उमरिया सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 9 फरवरी से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं 10 फरवरी को दोनों ही प्रदेशों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन पारा 30° पार, 48 जिलों में भी बढ़ी गर्मी प्रदेश में तापमान बढ़ने से दिन में सर्दी का असर लगभग खत्म हो रहा है। शनिवार को हनुमानगढ़, सिरोही को छोड़कर सभी जिलों में दिन का तापमान 25° से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन तापमान 32.6 डिग्री रहा। बाड़मेर के अलावा पाली, जालोर और जोधपुर में भी तापमान 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे, टेम्पेरेचर 3.5 डिग्री पहुंचा प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ गई है। करीब 15 दिन के बाद रात का टेम्पेरेचर 4 डिग्री से नीचे आ गया है। कटनी, शहडोल और उमरिया सबसे सर्द हैं। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री है, जबकि 13 शहरों में टेम्पेरेचर 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे बाद प्रदेश का तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: आज से चढ़ेगा पारा, मुजफ्फरनगर 8.1°C के साथ सबसे सर्द प्रदेश में कोहरे का प्रभाव अब लगभग समाप्त हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 20kmph से 25kmph तक पहुंच सकती है। मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: जगदलपुर में 31.2° और अंबिकापुर में 6.3°C तापमान प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 31.2°C जगदलपुर में दर्ज किया गया था। वहीं सबसे कम तापमान 6.3°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। अगले 7 दिनों तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर…