गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के बाद पुलिस ने पिता चेतन और उनकी 3 बीवियों के बयान दर्ज किए हैं। सामने आया कि जिस वक्त बच्चियों ने सुसाइड किया, चेतन अपनी तीसरी पत्नी टीना (मुस्लिम महिला) के साथ अलग कमरे में था। जबकि सुसाइड के बाद उसने बयान दिया था- मैं सुजाता, हिना, टीना और बच्चों के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। बाद में खुलासा हुआ कि टीना से भी चेतन कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज कर चुका है। जिस वक्त 3 बहनों ने पूजा वाले कमरे की बालकनी से छलांग लगाई, चेतन टीना के साथ अलग कमरे में था। इसके अलावा निशिका, प्राची और पाखी के कमरे से 1 पॉकेट डायरी मिली। उसके 8 पन्नों पर बच्चों ने अपनी बातें और शिकायतें लिखी। पुलिस ने इसको सुसाइड नोट माना, लेकिन ये स्पष्ट नहीं हुआ कि तीनों बहनों में इन नोट को लिखा किसने? इसलिए इन पन्नों की राइटिंग एक्सपर्ट से जांच होगी। पुलिस इन बच्चियों के स्कूलों में संपर्क कर रही है, ताकि बच्चों के लिखे कुछ नोट मिल सकें और ये सामने आए कि इन नोट को निशिका, प्राची और पाखी में किसने लिखा। 7 फरवरी की शाम को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान भी भारत सिटी सोसाइटी पहुंचीं। उन्होंने बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 907 को देखा। पुलिस की मौजूदगी में जाना कि क्या वाकई 3 बच्चियां उस खिड़की से सुसाइड कर सकती हैं। इस दौरान बबीता चौहान ने भी परिवार के लोगों से बात की। इस पूरे मामले में परिवार के मुख्य सदस्यों ने पुलिस को क्या बयान दिए हैं? ये इस रिपोर्ट में पढ़िए…
पिता चेतन निशिका मोबाइल चला रही थी, मैंने डांटा
मैं 3 फरवरी की रात को अपनी तीसरी पत्नी टीना के साथ कमरे में सोया हुआ था। उसी बेड पर मेरी 3 साल की छोटी बेटी देबू भी सो रही थी। जबकि, पहली पत्नी सुजाता और दूसरी पत्नी हिना तीनों बेटियों के साथ बगल के कमरे में सो रही थीं। मेरा 7 साल का बेटा भी उसी कमरे में था। शाम के वक्त मैंने मोबाइल ज्यादा देखने पर बड़ी बेटी निशिका को डांटा था, यह भी कहा था कि मैं पढ़ाई छुड़वा चुका हूं, अब मैं जल्द ही तुम्हारी शादी कर दूंगा, इस घर में रहना है तो मोबाइल नहीं चलाने दूंगा। चेतन ने कहा कि तीनों बच्चियों ने रात में मंदिर वाले रुम में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, उसके बाद तीनों कूद गईं। अंदर से दरवाजा बंद था, पत्नी सुजाता ने मुझे जगाया, मैं अपनी पत्नी के साथ लिफ्ट से नीचे पहुंचा, तीनों बेटियों के शव पड़े थे। कुछ और भी लोग आ गए, गार्ड भी आ चुका था। दरवाजा अंदर से लॉक था, पुलिस के आने पर ही दरवाजा तोड़ा गया। पहली पत्नी सुजाता बेटियां बेड पर, हम गद्दे पर सो रहे थे
सुजाता ने पुलिस को बताया कि मैं अपनी बहन हिना और तीनों बेटियों के साथ रूम में थी। रूम में 2 गद्दे नीचे बीछे हुए थे। निशिका (16) , प्राची (14) और पाखी (12) बेड पर थीं, हमारे साथ ही 7 साल का दिव्यांग बेटा भी था। रात में प्राची मोबाइल देख रही थी, बेटी निशिका को चेतन ने डांट दिया था। रात में अचानक तीनों उठीं, मेरे गाल पर चूमा और कहा कि आईलव यू। मुझे लगा कि बच्चियां हैं, ये सब प्यार दिखाने का तरीका होगा। फिर वो मंदिर वाले कमरे में चली गईं। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, मगर फिर मुझे कुछ शंका हुई, तब मैंने दूसरे कमरे में पति को जगाया। इस बीच तीनों बालकनी से कूद चुकी थीं। दूसरी पत्नी हिना बेटियों ने गेट अंदर से लॉक किया
हिना ने कहा- मैं और मेरी बड़ी बहन सुजाता, हम दोनों ने अपनी मर्जी से चेतन से शादी की थी। हम दोनों की 3 बेटियां और 1 बेटा है। तीनों बेटियां सुसाइड कर चुकी हैं। अचानक पता नहीं, रात के 2 बजे बीच वाली बेटी मोबाइल चलाते हुए उठी, उसने पहले बड़ी बेटी को उठाया, फिर छोटी बहन को लेकर बाहर चली गई। बगल वाले कमरे का गेट अंदर से बंद कर लिया। हमें उनकी आवाज आनी बंद हो गई। फिर पता नहीं, अचानक क्या हुआ। पता चला कि वो लोग कूद गई हैं। फिर हम नीचे पहुंचे, तो तीनों को खून से लथपथ हालत में देखा, मैं होश खो बैठी थी। तीसरी पत्नी टीना पहले चेतन ने मुझे अनमैरिड बताया, मेरे लिए अलग फ्लैट लिया
तीसरी पत्नी टीना से भी महिला पुलिस ने पूछताछ करके घटनाक्रम में बयान नोट किया। उसने बताया- मेरी उम्र 22 साल है, मैंने 4 साल पहले चेतन के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दिल्ली के सीलमपुरम की रहने वाली हूं। पहले चेतन ने मुझे अनमैरिड बताया था। मुझे पहले दूसरी सोसाइटी में रखते थे, वहां का नाम मुझे पता नहीं हैं। जब मैं 9 महीने पहले इस फ्लैट में आई, तो घर में विवाद हुआ था। फिर मैं दूसरे फ्लैट पर चली गई। बीच में यहां भी रह लेती हूं, एक अलग कमरा है। चेतन बड़ी और दूसरे नंबर की बेटी को मोबाइल चलाने पर डांटते थे। मुझे तो यह पता चला कि तीनों कूद गईं, मैं उनके कमरे में नहीं थीं। मैं पति चेतन के साथ सोई थी, 3 साल की बच्ची भी मेरे बेड रूम में थी। साली के गिरने की भी जांच होगी
DCP ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया- करीब 6 साल पहले चेतन साहिबाबाद में रहता था। जहां पता चला कि चेतन की साली अंशिका की मौत भी गिरने से हुई थी, लेकिन उस समय पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। उस प्रकरण की भी जांच होगी कि वह किन परिस्थिति में गिरी और मौत हो गई। DCP ने कहा- परिवार के सदस्यों के बयान हुए
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि इसमें परिवार के सदस्यों के बयान हो चुके हैं। कुछ अन्य लोगों के भी बयान हुए हैं। अभी तक सभी के बयान मेल खा रहे हैं। जो डायरी के पन्ने थे, उनकी हेंड राइटिंग का मिलान कराया जा रहा है। ………….. ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में 3 बहनें कूदीं या धक्का दिया गया?:पिता ने 2 बातें बताईं; अपार्टमेंट की महिला बोली- बच्चियों की माएं गाली दे रही थीं गाजियाबाद में 3 फरवरी की रात 3 बहनों ने सुसाइड किया। एक तरफ, 8 पन्नों के सुसाइड नोट से उनके कोरियाई कल्चर में पूरी तरह से ढल जाने का खुलासा हुआ। दूसरी तरफ, पिता चेतन सुसाइड की वजह बदलते रहे। पहले कहा- कोरियन गेम की टास्क के आखिरी पड़ाव में सुसाइड कर लिया। फिर कहा- बेटियां दिनभर कोरियन मूवी, रील्स देखती थीं। मोबाइल छीन लिया था, कहा था कि सुधरी नहीं तो तुम्हारी शादी करवा दूंगा। पढ़ें पूरी खबर
3 बेटियां जब कूदीं, पिता तीसरी बीवी के साथ था:2 बीवियां दूसरे कमरे में; सुसाइड नोट पर राइटिंग किसकी, ये पता नहीं
