यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू कंटेनर ने 6 यात्रियों को रौंदा:बस से उतरते समय हादसा, नोएडा से आगरा जा रही थी

Spread the love

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंद दिया। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की गंभीर घायल है। घटना शनिवार तड़के 2.45 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, बस नोएडा से फर्रुखाबाद जा रहा थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने ड्राइवर को बाथरूम के लिए बस रोकने को कहा। ड्राइवर ने ग्रीन जोन की बजाय रास्ते में ही बस रोक दी। कुछ यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने नीचे खड़े यात्रियों को रौंद दिया। मुतकों की पहचान औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम और दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष के रूप में हुई है। दो मृतकों की पहचान अभी बाकी है। हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन-88 के पास हुआ। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया- हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के बाद आवागमन सामान्य कर दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है….