हरियाणा में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ताजा मौसम आंकड़ों के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान 25°C के आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गया है। 6 फरवरी फरीदाबाद में सबसे अधिक 24.9°C तापमान दर्ज किया गया। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9°C की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य के करीब बना हुआ है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार इस बार 15 दिन पहले ही तामपान बढ़ने लगा है। आमतौर पर 20 फरवरी के बाद देखा जाता है कि तापमान में बढ़ोतरी होती है मगर फरवरी के शुरुआती दिनों में ही तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में तापमान में इस उछाल और शुष्क मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलों को शुष्क परिस्थितियों और गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। विशेष रूप से सरसों की फसल में बढ़ती गर्मी और नमी के कारण चेपा और सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिसके लिए किसानों को नियमित निगरानी और मौसम साफ रहने पर अनुशंसित दवाओं के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं।
फसलों पर प्रभाव, किसानों के लिए सलाह सिंचाई प्रबंधन: बढ़ती गर्मी और शुष्क हवाओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों को आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। विशेषकर गेहूं और सरसों की फसल इस समय क्रमशः टिलरिंग और फूल आने की अवस्था में है, जिन्हें नमी की सख्त जरूरत है । कीटों का खतरा: आर्द्रता और बदलते तापमान के कारण सरसों में चेपा और सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को नियमित निगरानी और मौसम साफ रहने पर अनुशंसित कवकनाशी (जैसे मैनकोजेब) के छिड़काव की सलाह दी गई है। सब्जियां और चारा: सब्जियों और बरसीम की कटाई ओस सूखने के बाद (सूर्योदय के बाद) ही करें ताकि सड़न की समस्या न हो। रात में बढ़ रहा तापमान हरियाणा में न्यूनतम तापमान फिलहाल स्थिर बना हुआ है। 6 फरवरी को राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 0.3°C की वृद्धि के साथ दर्ज किया गया। राज्य का सबसे ठंडा इलाका महेंद्रगढ़ (AWS) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद इसमें 2-4°C की और वृद्धि होने का अनुमान है। रात के समय अभी भी हल्की ठंड और कहीं-कहीं उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है।
हरियाणा में 25°C तक पहुंचा तापमान:15 दिन पहले गर्मी दे रही दस्तक, कृषि विशेषज्ञों ने फसलों की बढ़ाई मॉनिटरिंग, एडवाइजरी जारी
