मेरठ में महिला बोली-शादाब जकाती ने रेप किया:ब्लैकमेल करके बार-बार शोषण किया; यूट्यूबर ने कहा- दोषी निकला तो अपना गला काट लूंगा

Spread the love

मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती पर छत्तीसगढ़ की महिला ने रेप की FIR दर्ज कराई है। महिला ने कहा- शादाब ने मेरे साथ छेड़छाड़ की और रेप करके वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल करके बार-बार शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शादाब जकाती की पत्नी ने भी मेरे साथ गाली-गलौच की। आरोप लगाया कि मैं पैसे के लिए उसके पति के साथ संबंध बनाती हूं। जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की। थप्पड़ मारे और धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। इससे तंग आकर सुसाइड करने का मन बना चुकी थी, लेकिन मेरे पति ने मेरा दर्द समझा और मुझे शादाब जकाती के खिलाफ लड़ने के लिए खड़ा किया। महिला का कहना है कि 2 दिन पहले वह इंचौली थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी। लेकिन दरोगा ने उसे भगा दिया था। महिला शुक्रवार सुबह एसएसपी ऑफिस पहुंची, तब शिकायत दर्ज हुई। मामला दर्ज होने के बाद शादाब जकाती ने X पर वीडियो पोस्ट कर सफाई दी। कहा- मैंने तो इस महिला के बच्चे की फीस दी, किताबें दिलाईं। अगर मेरा जरा सी भी गलती निकल आए, तो मैं अपनी गर्दन खुद काट लूंगा। पहले महिला के बारे में जानिए
मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला 2017 से मेरठ में रह रही है। महिला ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक से लव मैरिज की थी, जिस कारण उसे गांव छोड़ना पड़ा। यहां आकर वह इंचौली में रहने लगी और यूट्यूब पर रील बनाने लगी। उसका पति बैट्री का काम करता है, जो अक्सर बाहर ही रहता है। परिवार में उसका एक बेटा भी है। अब पढ़िए महिला की पूरी शिकायत… मेरी मुलाकात फरवरी 2025 में फेसबुक के माध्यम से शादाब जकाती से हुई थी। मैं पहले से वीडियो बनाने का काम करती थी। इसी दौरान शादाब जकाती ने मुझसे कहा कि मैं उसकी टीम में काम करूं। जिस पर मैं उसके साथ वीडियो बनाने में सहयोग करने लगी। इस दौरान शादाब जकाती ने कभी भी मुझे कोई वेतन नहीं दिया। शादाब ने मेरे साथ छेड़छाड़ की और जबरन शारीरिक संबंध बनाया, बलात्कार किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझको ब्लैकमेल करता रहा और बार-बार शारीरिक शोषण करता रहा। महिला ने कहा- विरोध करने पर वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देता था। 15.01.2026 को सुबह लगभग 11 बजे जब शादाब जकाती के घर का मुख्य गेट बंद था, तब मैं बैठक के दरवाजे से अंदर गई। वहां साजिया पत्नी शादाब जकाती ने मेरे साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। आरोप लगाए कि मैं पैसे के लिए उसके पति के साथ संबंध बनाती हूं। जब मैंने इसका विरोध करते हुए सच्चाई बताई, तो साजिया ने मेरे साथ मारपीट की। थप्पड़ मारे और धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद साजिया ने धमकी दी कि अगर मैंने बलात्कार की बात किसी को बताई तो उसे और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। किसी को कुछ पता भी नहीं चलेगा। इसके अलावा मेरे किराए के मकान पर आकर तमंचा दिखाते हुए धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा। इन घटनाओं के बाद से मैं डरी हुई हूं। डर के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रही थी। 4 फरवरी को मैंने सभी घटनाओं की जानकारी अपने पति को दी। पति द्वारा हिम्मत दिए जाने के बाद आज रिपोर्ट दर्ज कराने आई हूं। आरोपी शादाब जकाती लगातार यह कहकर धमका रहा है कि उसके पास बहुत पैसा है और थाने में उसकी सेटिंग है, पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मुझे और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा देगा। अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप
महिला ने बताया कि शादाब ने मेरे जैसी काफी महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और तरह-तरह से उनका शोषण किया। कोई उसके विरोध का साहस नहीं जुटा पा रही थी, लेकिन वह अपनी लड़ाई खुद लड़ेगी। वीडियो बनाने के नाम पर शादाब जकाती केवल अश्लील कंटेंट तैयार करने वाला छपरी है। इरम के साथ भी यही सब हुआ है। लेकिन उसको पैसे देकर शादाब जकाती शांत कराता रहा है। मोटिवेशनल वीडियो के नाम पर शोषण
महिला का आरोप है कि शादाब जकाती मोटिवेशनल वीडियो के नाम पर केवल शोषण करता है। उसकी वीडियो को देखा जाए तो हकीकत सबके सामने आ जाएगी। अपनी पत्नी होते हुए वह दूसरी महिलाओं को वीडियो में शामिल करता है और मौका पाकर उनका शोषण करता है। परिवार के साथ SSP ऑफिस पहुंची महिला
शुक्रवार सुबह महिला ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद एसएसपी ने इंचोली पुलिस को फटकार लगाई। वहीं से पीड़िता को थाने भेजा गया। इसके कुछ देर बाद ही FIR दर्ज कर ली गई। महिला के साथ उसका पति और बेटा भी था। उसने बताया कि शादाब जकाती के खिलाफ खड़े होने के बाद उसे तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। जिस मकान में वह किराए पर रहती है, उसके मालिक ने भी उसे मकान खाली करने को बोला है। उसे डर है कि शादाब जकाती उसे या उसके परिवार को कोई नुकसान न पहुंचा दे।
महिला बोली- धमका रही थी इंचोली पुलिस
महिला ने बताया कि शादाब ने जो धमकी दी थी, अब वह सच लग रही है। वह कहीं भी चली जाए, उसकी सुनवाई नहीं होगी। थाना पुलिस उसकी जेब में है। जब वे शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी कार्रवाई करने के बजाय उसे ही धमकाने लगे। उन्होंने शादाब जकाती को ही शरीफ बता दिया। महिला की शादाब के साथ ढेरों रील
महिला ने अपने मोबाइल में शादाब जकाती के साथ बनाई कई रील भी अफसरों को दिखाई। इनमें वह शादाब जकाती की पत्नी बनी थी। इसके अलावा उसने अपनी प्राइवेट रील्स भी दिखाईं, जो वह लंबे समय से खुद बनाती आ रही थी। उसने ये सारी रील्स पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया- महिला की तहरीर पर शादाब जकाती पर धारा 115(2), 74, 64 (रेप), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। FIR में शादाब की पत्नी और पिता का नाम भी है। मामले की जांच की जा रही है। जकाती पर 5 धाराएं, इतनी हो सकती है सजा कौन हैं शादाब जकाती?
शादाब जकाती, मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे क्रिकेट के शौकीन हैं। पहले सऊदी अरब में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं। ’10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी…’ रील से शादाब सुर्खियों में आए थे। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं।
अब वह वीडियो, जिसके लिए शादाब गिरफ्तार हुए थे… शादाब जकाती का जो वीडियो विवादों में था, उसमें वह एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शादाब, एक परचून की दुकान पर बैठे हैं। सामान लेने एक बच्ची आती है। जब जकाती पैसे मांगते हैं तो बच्ची कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी। वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। फिर वह उससे उसकी मां की सुंदरता पर कमेंट करते हैं। वीडियो में वह कहते दिख रहे कि जब ये इतनी खूबसूरत है तो इसकी मम्मी कितनी खूबसूरत होगी। इसके बाद वह उस बच्ची के घर पहुंचते हैं। आवाज देने पर घर का दरवाजा एक महिला खोलती है। महिला से कहते हैं- तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी। अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो। इस बीच एक अन्य महिला के साथ बच्ची बाहर आती है। जकाती से कहती है- अंकल ये मेरी मम्मी हैं, जो मेरे साथ हैं। इसके बाद जकाती पैसे मांगने लगते हैं।
——————— ये खबर भी पढ़ें – ‘शादाब जकाती संग रहती है पत्नी, मुझे जान का खतरा’:मेरठ में थाने पहुंचा पति, इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया यूपी में मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार शादाब साथ काम करने वाली महिला कलाकार इरम की वजह से मुश्किलों में हैं। इरम के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनू गुरुवार को इंचौली थाने पहुंचे और छाती पीट-पीटकर रोने लगे। पुलिस के सामने शादाब और इरम को लेकर बड़े-बड़े दावे किए। पढ़िए पूरी खबर…