MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास 1. महाकाल मंदिर में महिला श्रद्धालु से मारपीट, VIDEO वायरल उज्जैन के महाकाल मंदिर में मुंबई से आई महिला श्रद्धालु के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। महिला को धक्का देकर मंदिर परिसर से बाहर निकाला गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि महिला गर्भगृह के पास हंगामा कर रही थी और नियमों का उल्लंघन कर रही थी। वहीं महिला का आरोप है कि उसने कोई अनुशासनहीनता नहीं की और बिना वजह उसे अपमानित किया गया। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठे हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. हेल्थ ऑफिसर ने महिला को पीटा, खेत में घसीटकर पटका खंडवा में जमीन विवाद के दौरान महिला स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) पर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का आरोप लगा है। वायरल वीडियो में अधिकारी महिला के बाल पकड़कर उसे खेत में पटकते नजर आ रहे हैं, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भी उसे बचाने के बजाय गला मरोड़ा। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। प्रशासन ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामला सरकारी कर्मचारी की दबंगई से जुड़ा बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 3. शादी में फायरिंग, 4 घायल; 2 की हालत गंभीर रायसेन जिले में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त ने हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। इनमें से दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उस वक्त हुई जब भोपाल से आई बारात कार्यक्रम में शामिल थी। फायरिंग करने वाला आरोपी विदिशा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हथियार भी जब्त किया है। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और हर्ष फायरिंग पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर 4. विधायक के भाई पर शराब दुकान लूटने का आरोप, VIDEO सामने आया धार जिले में कांग्रेस विधायक के भाई पर शराब दुकान से खुलेआम शराब लूटने का आरोप लगा है। वीडियो में आरोपी अपने 4 साथियों के साथ वाइन शॉप से बोतलें उठाते दिख रहे हैं, जबकि कर्मचारी हाथ जोड़कर खड़ा नजर आता है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विपक्ष ने इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया है, वहीं आरोपी पक्ष सफाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर 5. पन्ना में घर में लगी आग, सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जली पन्ना जिले में खेत में बने एक मकान में आग लगने से बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से झुलस गया। दंपती रात में घर के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि महिला बाहर नहीं निकल सकी। घायल पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 6. MP में सर्दी तेज, 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे मध्यप्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है। ग्वालियर समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 6.6 डिग्री तक गिर गया। दिन में भी ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक घना कोहरा नहीं पड़ेगा, लेकिन सर्दी का असर बना रहेगा। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर 7. सड़क पर बैठा टाइगर, वाहनों की लगी कतार पन्ना-मझगवां मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बाघ सड़क के बीच बैठ गया। टाइगर काफी देर तक सड़क पर आराम करता रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। काफी समय बाद बाघ जंगल की ओर चला गया, तब जाकर यातायात बहाल हुआ। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर 8. बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह, 300 जोड़ों को FD बागेश्वर धाम में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 300 जोड़ों की शादी कराई गई। सभी जोड़ों को 90 लाख रुपए की FD, जयमाला की थाली में सोने-चांदी के गहने और अन्य उपहार दिए गए। नेपाल से आई एक दुल्हन का नंबर चार साल बाद आया। आयोजन में भव्य व्यवस्थाएं रहीं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों ने इसे सामाजिक सेवा बताया, वहीं खर्च को लेकर सवाल भी उठे। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके 9. रील के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक मंदसौर जिले के शामगढ़ में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बनाता नजर आया। ट्रेन गुजरने से पहले युवक पटरी पर लेट गया, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। रेलवे और पुलिस प्रशासन ने ऐसे स्टंट को जानलेवा बताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है। घटना ने सोशल मीडिया क्रेज पर फिर सवाल खड़े किए हैं। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. भोपाल में 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिसों की कांफ्रेंस कल चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत और देशभर के 25 हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सोमवार को भोपाल आएंगे। सभी जज नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे, जहां न्यायिक प्रणाली से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:विधायक के भाई ने लूटी शराब दुकान, हेल्थ ऑफिसर ने महिला को पीटा, रील के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक
