हरियाणा के नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव में एक नवविवाहित दंपती की गुड़गांव केनाल में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गुरुवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर जयसिंहपुर चौकी प्रभारी महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद, फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। जांच पूरी होने पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए CHC नूंह की मोर्चरी में भिजवाया गया। पुलिस बोली- पैर फिसलने से हादसा हुआ पुलिस के अनुसार, जयसिंहपुर निवासी सादिक और उनकी पत्नी हंसीरा गुरुवार शाम नहर किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान हंसीरा का पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर गई। पत्नी को डूबता देख सादिक उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। नहर में पानी का तेज बहाव होने से दोनों बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी बताया गया जा रहा कि सादिक और हंसीरा की शादी चार-पांच माह पहले ही हुई थी। हंसीरा के पिता फिरोज खान की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नूंह में नवविवाहित जोड़े की नहर में डूबने से मौत:पत्नी का पैर फिसला; बचाने कूदा पति, 5 महीने पहले हुई थी शादी
