सोनीपत में एक वर्कशॉप संचालक पर नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। नीचे गिराकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। 5-6 युवकों ने संचालक पर ताबड़तोड़ कई वार किए। पुरानी रंजिश के चलते एक वर्कशाप संचालक व मिस्त्री पर नकाबपोश युवकों ने 22 सेकेंड में 20 वार लाठी-डंडों से हमला किया। युवकों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। 6 से 7 युवक पहले दिन में रैकी करते हैं और शाम को लाठी-डंडों से लैस होकर वर्कशाप में घुसकर बेरहमी से मारपीट करते हैं और घायल अवस्था में पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश के चलते वारदात सोनीपत की न्यू शांति विहार, लिटिल एंजल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के नजदीक रहने वाले कर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एचपीएल शोरूम के पास गाड़ी ठीक करने की वर्कशाप है, जिसे उसने तीन दिन पहले शुरू किया था। गाड़ियों के इंजन के मिस्त्री कर्मबीर का आरोप है कि नीरज निवासी गांव गुहणा, दिल्ली पुलिस में कर्मचारी है, पहले उसके साथ अच्छी दोस्ती थी। बाद में कुछ पर्सनल बातें इधर से उधर कहे जाने के बाद गुमराह किया। जिसके बाद आपसी कहासुनी हो गई थी और जिसके चलते नीरज ने एक साल पहले कर्मवीर के साथ मारपीट की थी। जिसके चलते वह रंजिश रखे हुए था। इसी को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है। सीसीटीवी में कैद वारदात की तस्वीरें… पहले धमकी, फिर दिन में रैकी मिस्त्री कर्मवीर के अनुसार करीब चार महीने पहले नीरज ने उसके पुराने गैराज पर 5-6 लड़कों को भेजकर धमकी दिलवाई थी। शाम करीब 5 बजे दो युवक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक पर आए और उसका नाम पूछकर चले गए। एक युवक ने अपना मुंह और सिर ढक रखा था, जिससे पीड़ित को अनहोनी की आशंका हुई। नकाबपोश युवकों का लाठी-डंडों से हमला उसके बाद शाम करीब 7 बजे जब कर्मबीर अपने साथी जयदेव निवासी पटेल नगर से बातचीत कर रहा था, तभी पांच नकाबपोश युवक उसकी वर्कशाप में घुस आए। आरोप है कि सभी युवकों ने लाठी-डंडों से कर्मबीर और जयदेव पर हमला कर दिया। जयदेव को मामूली चोटें आईं, जबकि कर्मबीर के हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें लगीं। कर्मबीर ने बताया कि अज्ञात बदमाश हाथों में लाठी डंडे और बिट्टे लिए हुए थे। और एक के बाद ताबड़तोड़ हमला किया और जिसके चलते उसके दोनों हाथ और पैरों पर चोट आई है। खून से लथपथ छोड़कर हुए फरार मारपीट के बाद आरोपी युवक कर्मबीर को खून से लथपथ हालत में छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडों सहित मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल की और घायल कर्मबीर को सरकारी अस्पताल सोनीपत पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बीपीएस खानपुर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस के अनुसार कर्मबीर की एमएलआर रिपोर्ट में डॉक्टरों ने कुल छह ब्लंट चोटें दर्ज की हैं। भाई सीआरपीएफ में कर रहा जॉब कर्मवीर ने बताया कि उसका भाई कुलदीप सीआरपीएफ में जॉब कर रहा है और वही उसके भाई को जब घटना का पता लगा, तो उसने वीडियो कॉल करके अपने भाई से भी बातचीत की है और वहीं उसके भाई ने परिवार में भाई पर हमले किए जाने की घटना को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि हम बॉर्डर पर रक्षा कर रहे हैं। हमारे घर-परिवार की रक्षा कौन करेगा उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। उनके बारे में जो भी व्यक्ति सूचना देगा, उसका नाम उजागर नहीं होगा। सीआरपीएफ जवान ने कुलदीप का कहना है कि मामले में पुलिस कठोर से कठोर कार्रवाई करें, ताकि उसका परिवार सुरक्षित रह सके। हम बॉर्डर पर रक्षा कर रहे है, लेकिन हमारे घर-परिवार की रक्षा कौन करेगा। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर सोनीपत में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 115, 333, 351(3) और 61(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई शैलेंद्र को सौंपी गई है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। गैराज के कैमरे में घटना रिकॉर्ड गैराज में हुई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। जहां बदमाश गैराज के नजदीक इकट्ठे होते हैं और वहीं प्लानिंग की जाती है। उसके बाद बदमाश हाथों में लाठी-डंडे और बिट्टे हाथों में लेकर करीब 6 से 7 युवक मारपीट की नीयत से गैराज के अंदर घुसते हुए दिखाई देते हैं, जिनमें से पांच युवक सीधे पीड़ित पर हमला करते हैं। शाम 7 बजकर 4 मिनट 25 सेकेंड पर गैराज में एंट्री सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक बदमाश 3 फरवरी की शाम ठीक 7 बजकर 4 मिनट 25 सेकंड पर गैराज में प्रवेश करते हैं। सभी युवक तेजी से अंदर घुसते हैं और आते ही पीड़ित मिस्त्री को घेर लेते हैं। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि 7 बजकर 4 मिनट 28 सेकंड पर एक युवक मिस्त्री को पकड़ लेता है। इसके तुरंत बाद 7 बजकर 4 मिनट 29 सेकंड पर पांच युवक लाठी-डंडों से उस पर हमला शुरू कर देते हैं। ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से पिटाई सीसीटीवी के अनुसार 7 बजकर 4 मिनट 29 सेकंड से लेकर 7 बजकर 4 मिनट 51 सेकंड तक आरोपी लगातार ताबड़तोड़ वार करते रहते हैं। इस दौरान मिस्त्री दर्द से चीखता-चिल्लाता रहता है, लेकिन उसे बचाने के लिए कोई आगे नहीं आ पाता। 22 सेकंड में 20 बार वार किए फुटेज में साफ है कि महज 22 सेकंड के भीतर आरोपियों ने करीब 20 बार लाठी-डंडों से वार किए। इसके बाद बदमाश मिस्त्री को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो जाते हैं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
सोनीपत में वर्कशॉप मालिक पर हमले का VIDEO:लाठियों से वार कर फोड़ा सिर; चिल्लाने पर धमकी देकर हमलावर फरार
