Bageshwar News: बागेश्वर की बेटी मानसी विश्वकर्मा ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर वो कर दिखाया, जिसका सपना हर एनसीसी कैडेट देखता है. गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की इस जांबाज लड़की ने 148 महिला कैडेटों की टुकड़ी का नेतृत्व किया. यह पहला मौका है जब उत्तराखंड की किसी बेटी ने इतने बड़े मंच पर कमान संभाली हो. कड़ाके की ठंड में घंटों की प्रैक्टिस और प्रधानमंत्री से मिलने तक का उनका यह सफर हर लड़की के लिए एक बड़ी मिसाल है.
Bageshwar: लक्ष्य साफ हो तो आसमान भी छोटा है! जानिए मानसी विश्वकर्मा की ज़ुबानी, कॉलेज से कर्तव्य पथ तक पहुंचने की दास्तां
