उत्तर भारत में के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। लखनऊ और कानपुर में दिन में अंधेरा छा गया। उन्नाव समेत 4 जिलों में आधे घंटे तक ओले गिरे। वहीं 20 जिलों में कोहरा छाया रहा, जिससे उन्नाव समेत 6 जिलों में 15 गाड़ियां टकराईं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के 8 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं ग्वालियर-मंदसौर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा। शिवपुरी और छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दो जगह पर मंगलवार को एवलांच गिरे, जिससे अटल टनल साउथ पोर्टल पर एक गाड़ी थोड़ी सी दब गई। किन्नौर-लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और शिमला-मनाली में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के ताबो का पारा माइनस 7.9 डिग्री रहा। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के हर्षिल में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा रहा। शीतलहर के कारण सीकर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम
MP के 8, UP के 10 जिलों में बारिश:यूपी में कोहरे के कारण 15 गाड़ियां टकराईं; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, अटल टनल में एवलांच गिरा
