गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर के खेडा रोड स्थित पेट्रोमार्ट पेट्रोल पंप पर दो युवकों और स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। दो युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए और सेल्समैन से बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर युवकों ने सेल्समैन पर हमला कर दिया। शुरुआत में सेल्समैन अकेला होने के कारण बचाव में असमर्थ दिखा। हालांकि, जल्द ही पेट्रोल पंप के अन्य सेल्समैन और स्टाफ मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और युवकों की पिटाई की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो वायरल वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि स्टाफ की संख्या अधिक होने के कारण दोनों युवक घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका एक हिस्सा वायरल हो रहा है। घटना के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर उम्मेद सिंह ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवक बाइक से पंप पर आए और सेल्समैन से तीखी बहस शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की पहचान जल्द की जाएगी।
गुरुग्राम में पेट्रोल पंप पर चले लाठी डंडे:बाइक सवार दो युवकों का सेल्समैन पर हमला, स्टाफ ने मिलकर दोनों को पीटा
