फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में घर के सामने कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद हो गया। एक युवक ने युवती के सिर पर ईंट से वार कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पल्ला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूर्या विहार की रहने वाले कोमल ने शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला धीरज यादव नामक युवक ने कुत्ता पाला हुआ है। जो आए दिन उनके घर के बाहर गंदगी करके चला जाता है। 30 जनवरी की शाम को कुत्ता लेकर उनके घर के बाहर घुम रहा था, जहां पर कुत्ता गंदगी करने लगा। कोमल ने कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाए जाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर युवक और युवती के बीच में विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक कुत्ता लेकर उनके घर में घुस गया । घर के अंदर उसकी मां पर कुत्ता छोड़ दिया। युवती के सिर पर ईंट से वार किया युवती ने बताया कि जब उसकी मां ने डंडे से कुत्ते को मारने का प्रयास किया तो आरोपी ने ईंट से उसकी मां पर वार किया। लेकिन किसी तरह से उसकी मां ने अपना बचाव कर लिया। जिसके बाद आरोपी ने उसके सिर पर ईंट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर जाया गया । जहां उसके सिर में टांके लगाकर घर भेज दिया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश ने बताया कि घर के बाहर कुत्ता घुमाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस को शिकायत मिली है जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
फरीदाबाद में युवक ने फोड़ा युवती का सिर:घर के बाहर कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद, बचाव कराने आई मां पर भी किया हमला
