फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में तू लांग मैं लाची’ फेम गायिका मन्नत नूर अपनी कला का जलवा बिखरने के लिए आ रही है । 3 फरवरी को मेले की छोटी चौपाल पर उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कौन है गायिका मन्नत नूर मन्नत नूर पंजाब की मशहूर और लोकप्रिय गायिका हैं, जिन्हें असली पहचान सुपरहिट पंजाबी गाने ‘लांग लाची’ से मिली। इस गाने ने न सिर्फ पंजाब बल्कि पूरे भारत और विदेशों में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। मन्नत नूर का जन्म 6 मई 1991 को पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) जिले में हुआ। मन्नत नूर ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से की और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने ‘लैम्बॉर्गिनी’, ‘काला काला सूट’, ‘लाड़े बाजी’ जैसे कई हिट गाने भी गाए हैं। मन्नत नूर सिर्फ पंजाबी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी गायकी का लोहा मनवा चुकी हैं। आज वह युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय चेहरा हैं और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सफल गायिकाओं में गिनी जाती हैं। देश-विदेश से आए पर्यटकों को मिलेगा भरपूर मनोरंजन मन्नत नूर की प्रस्तुति से मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को नई ऊंचाई मिलेगी। देश-विदेश से आए पर्यटक और संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाएंगे। टूरिज्म विभाग ने पर्यटकों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
तू लांग मैं लाची’ फेम गायिका मन्नत नूर आएंगी सूरजकुंड:3 फरवरी को छोटी चौपल पर कार्यक्रम ,फरीदाबाद में पहली बार देंगी प्रस्तुति
