इंदौर में रविवार सुबह मैराथन के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला था। आर्यन ने मैराथन में रजिस्ट्रेशन कराया था और दौड़ में शामिल भी हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आर्यन मैराथन पूरी करने के बेहद करीब था। नेहरू स्टेडियम के फिनिश पॉइंट से महज 100 मीटर पहले उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह स्टेडियम के बाहर गिर पड़ा। उस वक्त मैराथन पूरी हो चुकी थी। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भरत रावत पीछे ही थे। उन्होंने संभाला, सीपीआर भी दिया। इसके बाद एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन आर्यन को बॉम्बे हॉस्पिटल भी लेकर गए, लेकिन वहां भी उसे मृत ही बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आयोजन समिति और पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती तौर पर मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पॉइंट्स में जानिए पूरा घटनाक्रम
इंदौर मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत:फिनिश लाइन से 100 मीटर पहले बिगड़ी तबीयत, सीपीआर दिया पर नहीं बची जान
