नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस के दावे से जुड़ी रही। पार्टी ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर अविमुक्तेश्वरानंद के सीएम योगी पर दिए बयान को लेकर रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. कांग्रेस बोली- PM मोदी यौन अपराधी एपस्टीन से मिले थे, ट्रम्प के फायदे के लिए इजराइल में नाचे थे कांग्रेस ने दावा किया कि यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम है। पार्टी ने कहा कि एपस्टीन खुद लिखता है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने उसकी सलाह मानी और ट्रम्प को फायदा पहुंचाने के लिए इजराइल में नाच-गाना किया। यह राष्ट्रीय शर्म का विषय है। कांग्रेस ने PM मोदी से तीन सवाल किए हैं। पहला- मोदी, एपस्टीन से कैसी सलाह ले रहे थे?
दूसरा- मोदी, ट्रम्प के किस फायदे के लिए इजराइल में नाच और गा रहे थे?
तीसरा- एपस्टीन ने लिखा है- ‘IT WORKED!’…आखिर इसका मतलब क्या है? सरकार ने आरोपों को खारिज किया: भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी करके एपस्टीन फाइल्स में लगाए गए आरोपों का खंडन किया। सरकार ने कहा कि एपस्टीन घोषित अपराधी है। उसकी बातें गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए। एपस्टीन फाइल्स के बारे में पढ़िए: जेफ्री एपस्टीन नाबालिग लड़कियों की तस्करी करता था और उनका यौन शोषण करता था। वो पार्टियां करता था, जहां नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण होता था। इसमें ट्रम्प, बिल गेट्स समेत दुनियाभर के कई बड़े नेताओं के नाम आए हैं। 2008 में एपस्टीन को सजा मिली। जेल से निकलने के बाद भी उस पर लड़कियों की तस्करी के आरोप लगे। 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 2. अजित के निधन के चौथे दिन पत्नी सुनेत्रा उपमुख्यमंत्री बनीं, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनीं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई। सुनेत्रा को राज्य उत्पादन शुल्क, खेल-युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास विभाग मिले हैं। वहीं, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने वित्त विभाग अपने ही पास रखा है। शरद बोले- अजित चाहते थे कि दोनों NCP एक हों: महाराष्ट्र में दोनों NCP गुटों का विलय 12 फरवरी को होना था। शरद पवार ने कहा कि यह अजित पवार की यही इच्छा थी। लेकिन दुर्भाग्य से अजित उससे पहले हमें छोड़कर चले गए। पढ़ें पूरी खबर… 3. अविमुक्तेश्वरानंद बोले- योगीजी गाय को राज्य माता बनाएं, आपको PM बनवाएंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनने के लिए सपोर्ट देने का ऑफर दिया। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर योगी खुद को सच्चा हिंदू साबित करना चाहते हैं तो गाय को राज्य माता घोषित करें और गोमांस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएं। योगी को हमने 40 दिन का समय दिया है। दैनिक भास्कर से बातचीत में अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि ऐसा करने पर वे योगी का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर योगी ये फैसला नहीं ले सके तो संत समाज उन्हें निरस्त करने का काम करेगा। पढ़ें पूरी खबर… 4. ईरान के 7 शहरों में धमाकों की खबर, 5 मौतें; 14 लोग घायल ईरान के शहर बंदर अब्बास में धमाके के बाद की तस्वीर। ईरान के 7 शहरों में धमाके हुए हैं, जिसमें 5 से ज्यादा लोगों की मौत और 14 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी तेहरान, परंद, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में विस्फोट हुए। हालांकि, ईरानी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं है।
अमेरिका-इजराइल बोले- इसमें हमारा कोई रोल नहीं: CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इस धमाके से अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, इजराइल ने भी कहा कि इन विस्फोटों में वो शामिल नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
5. बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं, कस्टम ड्यूटी घटकर 4% होने की संभावना आज पेश होने वाले बजट में सोने-चांदी के सस्ते होने की उम्मीद है। सरकार सोने-चांदी पर लगने वाले टैक्स को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। ऐसा होने पर सोना करीब 3 हजार और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है। 2025 में सोना 75% और चांदी 167% बढ़ी: अभी यानी जनवरी 2026 में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.50 लाख और एक किलो चांदी 3.50 लाख रुपए में मिल रही है। मॉर्गन स्टेनली के मुताबिक, भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना है, जिसकी कीमत लगभग ₹500 लाख करोड़ बैठती है। यह भारत की ₹370 लाख करोड़ GDP से भी ज्यादा है। पढ़ें पूरी खबर… 6. पाकिस्तानी PM बोले- कर्ज मांगने में अब शर्म आती है, दूसरे देशों के सामने हमारा सिर झुका रहता है PM शहबाज के बयान से जाहिर है कि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। (फाइल फोटो) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उन्हें दुनिया से कर्ज मांगने में शर्म आती है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के लिए जब मैं और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर दुनियाभर से कर्ज मांगते हैं तो हमें शर्म आती है। दूसरे देशों के सामने हमें सिर झुकाना पड़ता है। कई बार हमें कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है और उनकी शर्तें मांगना पड़ता है। कर्ज लेना हमारे आत्मसम्मान पर बहुत बड़ा बोझ है।’
पाकिस्तान पर ₹76 लाख करोड़ का कर्ज: पाकिस्तान पर कुल सरकारी कर्ज मार्च 2025 तक 76 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है, जो चार साल में लगभग दोगुना हो गया। जबकि उसकी कुल GDP करीब 35 लाख करोड़ रुपए है। पाकिस्तान कर्ज चुकाने और डिफॉल्ट से बचने के लिए बार-बार IMF और चीन पर निर्भर है। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… आंखों को स्कैन करने के बाद मिलेगी खाने की थाली दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर अटल कैंटीन का उद्घाटन किया था। दिल्ली की अटल कैंटीन में अब आखों को स्कैन करने के बाद ही खाने की थाली दी जाएगी। ताकि कोई व्यक्ति एक से ज्यादा थाली न ले पाए। इसके लिए 86 अटल रसोई में रेटिना स्कैनिंग कैमरे लगाएं हैं।
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों की गलतफहमियां दूर होंगी। मिथुन राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कांग्रेस बोली- मोदी ट्रम्प के लिए नाचे; बजट में सोना-चांदी सस्ते हो सकते हैं, शंकराचार्य बोले- योगी को PM बनवाएंगे
