Bageshwar Local News: बागेश्वर के मल्लादानपुर में बर्फबारी ने कुदरत का सुंदर नजारा तो पेश किया, लेकिन अपने पीछे मुसीबतों का पहाड़ भी छोड़ दिया है. पिछले 4 दिनों से मोबाइल टावर शोपीस बनकर रह गए हैं और नेटवर्क पूरी तरह गायब है. न कॉल लग रही है और न ही इंटरनेट चल रहा है. हालात इतने खराब हैं कि लोग बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं और पर्यटकों का भी बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है. देखिए इस बर्फीली आफत की पूरी रिपोर्ट.
4 दिन से नेटवर्क डाउन, पर्यटक भी परेशान! बागेश्वर के इस इलाके में बर्फबारी लाई आफत, लोगों की बड़ी मुश्किलें
