पंचकूला में तहसीलदार गिरफ्तार:कोर्ट स्टे के बाद भी 17 बीघा जमीन की रजिस्ट्री की; हांसी के व्यक्ति ने खरीदी

Spread the love

हरियाणा में पंचकूला जिले के रायपुरानी तहसीलदार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गिरफ्तार किया है। तहसीलदार विक्रम सिंगला पर आरोप है कि उन्होंने 17 बीघा जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री करा दी। ACB के मुताबिक, 2017 में रायपुरानी तहसील से जुड़े इस मामले में CBI जांच के बाद जमीन पर स्टे (र) लगाया गया था। बावजूद इसके तहसीलदार विक्रम सिंगला ने जमीन के रजिस्ट्री हांसी के बड़ाला गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर कर दी। आज कोर्ट में पेश करेगी ACB केस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आज तहसीलदार विक्रम सिंगला को पंचकूला की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से अपील की जाएगी कि आरोपी तहसीलदार को रिमांड पर दिया जाए। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। रिमांड के दौरान बड़े अधिकारियों की मिली भगत के बारे में भी जांच की जाएगी। पंजाब में पिता रह चुके अफसर ये भी जानकारी मिली है कि विक्रम सिंगला काफी समय से अंबाला और पंचकूला जिले की विभिन्न तहसीलों में तैनात रहे हैं। अंबाला जिले के बाद कालका और अब रायपुररानी तहसील में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जानकारी मिली है कि सिंगला के पिता पंजाब में बड़े पदों पर रह चुके हैं। अभी सिंगला चंडीगढ़ के सेक्टर 27 में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। 2022 में RTI का जवाब न देने के आरोप लगे 2022 में जब विक्रम सिंगला कालका में तहसीलदार के पद पर तैनात थे, तब उन पर RTI के तहत मांगी गई जानकारी न देने के आरोप लगे थे। इसके बाद राज्य सूचना आयोग ने इस मामले में आदेश दिए, लेकिन सिंगला ने फिर भी जवाब नहीं दिया। तब आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछा कि देरी के लिए क्यों न उन पर प्रतिदिन 250 रुपए का जुर्माना लगाया जाए। इसके बाद आयोग ने उन्हें तलब किया था।